भोजपुर में पिता-पुत्री की बेरहमी से पिटाई:पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने लाठी-डंडे से मारा, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

भोजपुर में पिता-पुत्री की बेरहमी से पिटाई:पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने लाठी-डंडे से मारा, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

भोजपुर जिले में गुरुवार को आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और भतीजी के साथ जमकर मारपीट की है। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव की है। घायलों की पहचान सुरेंद्र यादव(53) और उनकी पुत्री करिश्मा कुमारी(16) के तौर पर हुई है। अस्पताल में इलाज के दौरान सुरेंद्र यादव ने बताया कि छोटे भाई से पिछले कई दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर पहले भी मारपीट की जा चुकी है। एक बार फिर उसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। स्थानीय लोगों ने डायल-112 को सूचना दी कहासुनी के दौरान छोटे भाई ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। जब करिश्मा कुमारी अपने पिता को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंची, तो आरोपियों ने उसके साथ भी बेरहमी से मारपीट की। लाठी-डंडे से मारा। मारपीट में पिता और बेटी दोनों को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद आसपास के लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। जांच में जुटी पुलिस मुफस्सिल थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है, लेकिन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। भोजपुर जिले में गुरुवार को आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और भतीजी के साथ जमकर मारपीट की है। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव की है। घायलों की पहचान सुरेंद्र यादव(53) और उनकी पुत्री करिश्मा कुमारी(16) के तौर पर हुई है। अस्पताल में इलाज के दौरान सुरेंद्र यादव ने बताया कि छोटे भाई से पिछले कई दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर पहले भी मारपीट की जा चुकी है। एक बार फिर उसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। स्थानीय लोगों ने डायल-112 को सूचना दी कहासुनी के दौरान छोटे भाई ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। जब करिश्मा कुमारी अपने पिता को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंची, तो आरोपियों ने उसके साथ भी बेरहमी से मारपीट की। लाठी-डंडे से मारा। मारपीट में पिता और बेटी दोनों को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद आसपास के लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। जांच में जुटी पुलिस मुफस्सिल थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है, लेकिन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *