फतेहाबाद पुलिस ने पकड़े 6 बदमाश:घर में घुसकर किया था हमला, रास्ता रोककर की थी मारपीट, 10 दिन बाद कार्रवाई

फतेहाबाद पुलिस ने पकड़े 6 बदमाश:घर में घुसकर किया था हमला, रास्ता रोककर की थी मारपीट, 10 दिन बाद कार्रवाई

फतेहाबाद जिले में टोहाना पुलिस ने गांव डांगरा में घर में घुसकर मारपीट करने, बदसलूकी करने और रास्ते में हमला करने के आरोप में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना दस दिन पहले हुई थी। बता दे कि थाना शहर प्रभारी कुलदीप ने बताया कि पीड़ित देवेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 जनवरी की रात उन्हें एक अज्ञात नंबर से धमकी भरी कॉल आई थी। इसके कुछ समय बाद, नामजद आरोपी और उनके अन्य साथी अवैध हथियारों, तलवारों और लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर में घुस गए। गाड़ी रोककर की मारपीट पीड़ित जब घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराने जा रहे थे, तब आरोपियों ने रास्ते में उनकी गाड़ी को रोककर हमला किया। इस दौरान गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। आरोपियों ने शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने केस किया दर्ज शिकायत और प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं 191(2), 191(3), 115(2), 351(3), 333, 324(4) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गांव डांगरा निवासी अभिषेक उर्फ सीटू, मंदीप सिंह, राधेश्याम उर्फ कालू, मनोहर लाल, मक्खन सिंह और राजेश उर्फ जूस शामिल हैं।थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *