फतेहाबाद पुलिस ने पकड़े मारपीट करने के आरोपी दो भाई:केक लेने गए सेक्टरवासी युवक से किया था झगड़ा, रास्ते में आई गाड़ी

फतेहाबाद पुलिस ने पकड़े मारपीट करने के आरोपी दो भाई:केक लेने गए सेक्टरवासी युवक से किया था झगड़ा, रास्ते में आई गाड़ी

फतेहाबाद सिटी थाना पुलिस ने सेक्टर निवासी युवक के साथ मारपीट करने और उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो लोगों को पकड़ा। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। इन आरोपियों की पहचान फतेहाबाद शहर के अशोक नगर निवासी संजय कुमार और सन्नी कुमार के रूप में हुई है। आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जमानत मिल गई। लोहे का कड़ा आंख पर मारा शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्रा ने बताया कि एचएसवीपी के सेक्टर 20 निवासी शिकायतकर्ता हिमांशु ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि 12 जनवरी को वह केक लेने के लिए गैरा बैकरी गया था। रास्ते में उसकी गाड़ी के सामने आरोपी भाइयों की गाड़ी आ गई, जिससे सड़क पर झगड़ा हुआ। आरोपियों और उनके साथियों ने उसे पकड़कर थप्पड़, मुक्के और लात मारकर चोट पहुंचाई। सन्नी कुमार ने लोहे का कड़ा उसकी आंख के पास मारा। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी भी दी। सिटी थाना में दर्ज हुआ था केस इस मामले की तफ्तीश के आधार 14 जनवरी को ही सिटी थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 191(3), 115(2), 126(2), 296, 351(2) के तहत केस दर्ज किया गया था। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि मामले की आगामी जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *