भागलपुर में गुरुवार देर रात खलिहान में सो रहे किसान पर जानलेवा हमला हुआ है। धारदर हथियार से गला और मुंह पर हमला किया है। इसके बाद उसे मरा समझकर आरोपी भाग निकला। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया। हालत नाजुक बनी हुई है। घायल की पहचान अरूण राम(62) के तौर पर हुई है। घटना कदवा थाना क्षेत्र के गोला टोला गांव की है।
खाना खाने के बाद सोने के लिए खलिहान पर गए थे भाई परमानंद राम ने बताया कि खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने खलिहान पर चले गए। इस बीच वहां गांव का फुही मंडल पहुंचा। उसने मेरे भाई तंबाकू मांगा। तंबाकू देने बाद उसे वहां से जाने को कहा। उस समय तो फुही मंडल चला गया, लेकिन थोड़ी देर बाद वापस पहुंचा। अचानक गले और मुंह पर दबिया (धारदार हथियार) से हमला कर दिया। हमले में अरुण राम गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। उनकी चीख-पुकार सुनकर हमलोग मौके पर पहुंचे। आरोपी की पहचान कर ली गई है घटना की सूचना मिलते ही कदवा पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष नागेश्वर सिन्हा ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। भागलपुर में गुरुवार देर रात खलिहान में सो रहे किसान पर जानलेवा हमला हुआ है। धारदर हथियार से गला और मुंह पर हमला किया है। इसके बाद उसे मरा समझकर आरोपी भाग निकला। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया। हालत नाजुक बनी हुई है। घायल की पहचान अरूण राम(62) के तौर पर हुई है। घटना कदवा थाना क्षेत्र के गोला टोला गांव की है।
खाना खाने के बाद सोने के लिए खलिहान पर गए थे भाई परमानंद राम ने बताया कि खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने खलिहान पर चले गए। इस बीच वहां गांव का फुही मंडल पहुंचा। उसने मेरे भाई तंबाकू मांगा। तंबाकू देने बाद उसे वहां से जाने को कहा। उस समय तो फुही मंडल चला गया, लेकिन थोड़ी देर बाद वापस पहुंचा। अचानक गले और मुंह पर दबिया (धारदार हथियार) से हमला कर दिया। हमले में अरुण राम गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। उनकी चीख-पुकार सुनकर हमलोग मौके पर पहुंचे। आरोपी की पहचान कर ली गई है घटना की सूचना मिलते ही कदवा पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष नागेश्वर सिन्हा ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।


