भोजपुर में बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला:एक बीघा जमीन के विवाद में मारपीट; लोहे की रॉड से पीटा, सिर पर लगे 32 टांके

भोजपुर में बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला:एक बीघा जमीन के विवाद में मारपीट; लोहे की रॉड से पीटा, सिर पर लगे 32 टांके

भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के कोहलरामपुर गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पाटीदारों ने एक बुजुर्ग महिला पर लोहे के रॉड और धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले को शांत कराने के बाद जख्मी बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज कराया जा रहा है। महिला के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों के अनुसार उनके सिर में 32 से अधिक टांके लगाए गए हैं। घायल महिला की पहचान कोहलरामपुर वार्ड-10 निवासी बालेश्वर राय की 53 वर्षीय पत्नी ज्ञांति देवी के रूप में हुई है। घर पर ईंट-पत्थरबाजी, मवेशियों को भी बनाया निशाना घटना के दौरान आरोपियों ने घर पर ईंट-पत्थरबाजी की और मवेशियों को लाठी-डंडे से पीटकर भगा दिया। उस समय घर के पुरुष सदस्य खेत (बधार) में थे, जिसका फायदा उठाकर हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। वहीं, मारपीट के दौरान पाटीदारों ने घर में ईंट पत्थर फेंक कर जानवरों को भी निशाना बनाते हुए लाठी–डंडे से मारकर भगा दिया। डेढ़ साल से चल रहा था जमीन विवाद घायल महिला के पति बालेश्वर राय ने बताया कि, एक बीघा जमीन को लेकर पाटीदारों के साथ पिछले डेढ़ साल से विवाद चल रहा है। उक्त लोगों के द्वारा उनके भाई से सभी एक बिगहा जमीन को लिखवा लिया गया था, जिसका केस चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक बिगहा में हम चार भाईयों का हिस्सा है, जिस पर हम लोग खेती करते हैं। जब हम लोगों इसका विरोध किया तो उनके द्वारा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। अकेला पाकर किया हमला बालेश्वर राय ने बताया कि, ‘आज घर से सभी पुरुष लोग बधार में गए हुए थे। तभी उक्त पाटीदारों के द्वारा अचानक घर में ईंट पत्थर फेंकना शुरु कर दिया और मवेशियों को लाठी डंडे से मारकर भगा दिया गया। घर में बहु किसी तरह घर में छिपी रही। उसके बाद मेरी पत्नी बोलने के लिए गई तो उसे अकेला देखकर हमला कर दिया। इस दौरान लोहे के रॉड से मारकर सिर फोड़ दिया गया।’ पुलिस में शिकायत, जांच शुरू पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के कोहलरामपुर गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पाटीदारों ने एक बुजुर्ग महिला पर लोहे के रॉड और धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले को शांत कराने के बाद जख्मी बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज कराया जा रहा है। महिला के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों के अनुसार उनके सिर में 32 से अधिक टांके लगाए गए हैं। घायल महिला की पहचान कोहलरामपुर वार्ड-10 निवासी बालेश्वर राय की 53 वर्षीय पत्नी ज्ञांति देवी के रूप में हुई है। घर पर ईंट-पत्थरबाजी, मवेशियों को भी बनाया निशाना घटना के दौरान आरोपियों ने घर पर ईंट-पत्थरबाजी की और मवेशियों को लाठी-डंडे से पीटकर भगा दिया। उस समय घर के पुरुष सदस्य खेत (बधार) में थे, जिसका फायदा उठाकर हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। वहीं, मारपीट के दौरान पाटीदारों ने घर में ईंट पत्थर फेंक कर जानवरों को भी निशाना बनाते हुए लाठी–डंडे से मारकर भगा दिया। डेढ़ साल से चल रहा था जमीन विवाद घायल महिला के पति बालेश्वर राय ने बताया कि, एक बीघा जमीन को लेकर पाटीदारों के साथ पिछले डेढ़ साल से विवाद चल रहा है। उक्त लोगों के द्वारा उनके भाई से सभी एक बिगहा जमीन को लिखवा लिया गया था, जिसका केस चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक बिगहा में हम चार भाईयों का हिस्सा है, जिस पर हम लोग खेती करते हैं। जब हम लोगों इसका विरोध किया तो उनके द्वारा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। अकेला पाकर किया हमला बालेश्वर राय ने बताया कि, ‘आज घर से सभी पुरुष लोग बधार में गए हुए थे। तभी उक्त पाटीदारों के द्वारा अचानक घर में ईंट पत्थर फेंकना शुरु कर दिया और मवेशियों को लाठी डंडे से मारकर भगा दिया गया। घर में बहु किसी तरह घर में छिपी रही। उसके बाद मेरी पत्नी बोलने के लिए गई तो उसे अकेला देखकर हमला कर दिया। इस दौरान लोहे के रॉड से मारकर सिर फोड़ दिया गया।’ पुलिस में शिकायत, जांच शुरू पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *