गयाजी में युवक पर जानलेवा हमला, प्रेम-प्रसंग में वारदात:घर से 500 मीटर पहले अपराधियों ने घेरकर मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

गयाजी में युवक पर जानलेवा हमला, प्रेम-प्रसंग में वारदात:घर से 500 मीटर पहले अपराधियों ने घेरकर मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

गयाजी में सोमवार देर रात अपराधियों ने घर से 500 मीटर पहले एक युवक को रास्ते में घेरकर गोली मार दी। कंधे के पास बुलेट लगी है। हालत गंभीर बनी हुई है। मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। घटना डेल्हा थाना की है। घायल की पहचान धनिया बगीचा निवासी अविनाश कुमार(30) के तौर पर हुई है। इस हमले के पीछे प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है। अविनाश ने दूसरे समाज की एक युवती से शादी की थी। इसको लेकर युवती के परिवार नाराज बताए जा रहे थे। चर्चा है कि इसी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। घर पहुंचने के पहले घेरकर मारा जानकारी के अनुसार अविनाश देर रात साढ़े 10 बजे के करीब कहीं से लौट रहा था। घर से करीब 500 मीटर पहले घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उसे घेर लिया। अचानक उस पर गोली चला दी। कंधे पर बुलेट लगते ही सड़क पर गिर पड़ा। इस बीच सभी मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। सड़क पर अविनाश को खून से लथपथ पड़ा देखा। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। प्रेम-प्रसंग के एंगल से जांच थानाध्यक्ष इंद्रदेव इंद्र ने बताया कि गोलीबारी की घटना किस वजह से हुई, इसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। इस एंगल से भी छानबीन चल रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। करण नाम के युवक की तलाश की जा रही है। गयाजी में सोमवार देर रात अपराधियों ने घर से 500 मीटर पहले एक युवक को रास्ते में घेरकर गोली मार दी। कंधे के पास बुलेट लगी है। हालत गंभीर बनी हुई है। मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। घटना डेल्हा थाना की है। घायल की पहचान धनिया बगीचा निवासी अविनाश कुमार(30) के तौर पर हुई है। इस हमले के पीछे प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है। अविनाश ने दूसरे समाज की एक युवती से शादी की थी। इसको लेकर युवती के परिवार नाराज बताए जा रहे थे। चर्चा है कि इसी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। घर पहुंचने के पहले घेरकर मारा जानकारी के अनुसार अविनाश देर रात साढ़े 10 बजे के करीब कहीं से लौट रहा था। घर से करीब 500 मीटर पहले घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उसे घेर लिया। अचानक उस पर गोली चला दी। कंधे पर बुलेट लगते ही सड़क पर गिर पड़ा। इस बीच सभी मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। सड़क पर अविनाश को खून से लथपथ पड़ा देखा। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। प्रेम-प्रसंग के एंगल से जांच थानाध्यक्ष इंद्रदेव इंद्र ने बताया कि गोलीबारी की घटना किस वजह से हुई, इसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। इस एंगल से भी छानबीन चल रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। करण नाम के युवक की तलाश की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *