धरहरा प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में मंगलवार को जल-जीवन-हरियाली दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान जल संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में जल-जीवन-हरियाली अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर भी विशेष बल दिया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) अशोक प्रियदर्शी ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ड्रिप सिंचाई के लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह तकनीक कम पानी में अधिक सिंचाई सुनिश्चित करती है, जिससे फसल उत्पादन बढ़ता है और जल की बचत होती है। प्रियदर्शी ने किसानों को योजना के तहत प्रति एकड़ लागत, अनुदान राशि और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। ड्रिप सिंचाई अपनाने वाले किसानों को जल स्रोत विकसित करने के लिए व्यक्तिगत नलकूप अधिष्ठापन पर अधिकतम 40 हजार रुपये और कुएं तथा तालाब निर्माण पर 75 हजार रुपये तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा। इससे किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी और कृषि कार्य अधिक लाभकारी बनेगा। इस कार्यक्रम में अमारी पंचायत के मुखिया अरुण कुमार साहु, संजय कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि, कृषि समन्वयक मनोज कुमार, कृषि सलाहकार कन्हैया, सुधांशु, अमरेन्द्र, सुमन, पंकज, तथा किसान रामलखन यादव और पूरण मंडल उपस्थित रहे। इस अवसर पर किसानों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। धरहरा प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में मंगलवार को जल-जीवन-हरियाली दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान जल संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में जल-जीवन-हरियाली अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर भी विशेष बल दिया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) अशोक प्रियदर्शी ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ड्रिप सिंचाई के लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह तकनीक कम पानी में अधिक सिंचाई सुनिश्चित करती है, जिससे फसल उत्पादन बढ़ता है और जल की बचत होती है। प्रियदर्शी ने किसानों को योजना के तहत प्रति एकड़ लागत, अनुदान राशि और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। ड्रिप सिंचाई अपनाने वाले किसानों को जल स्रोत विकसित करने के लिए व्यक्तिगत नलकूप अधिष्ठापन पर अधिकतम 40 हजार रुपये और कुएं तथा तालाब निर्माण पर 75 हजार रुपये तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा। इससे किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी और कृषि कार्य अधिक लाभकारी बनेगा। इस कार्यक्रम में अमारी पंचायत के मुखिया अरुण कुमार साहु, संजय कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि, कृषि समन्वयक मनोज कुमार, कृषि सलाहकार कन्हैया, सुधांशु, अमरेन्द्र, सुमन, पंकज, तथा किसान रामलखन यादव और पूरण मंडल उपस्थित रहे। इस अवसर पर किसानों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।


