कानपुर देहात में तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि:कटी फसलें भीगने से किसान परेशान, प्रशासन से मुआवजे की मांग

कानपुर देहात में तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि:कटी फसलें भीगने से किसान परेशान, प्रशासन से मुआवजे की मांग

कानपुर देहात में शनिवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। काले बादलों, तेज हवाओं और रुक-रुक कर हुई बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। वहीं फसल खराब होने से किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की। शनिवार दोपहर बाद आसमान में घने काले बादल छा गए, जिससे दिन में ही शाम जैसा अंधेरा हो गया। इसके बाद तेज हवाएं चलीं और जिले के विभिन्न इलाकों में रुक-रुक कर बारिश शुरू हो गई।मूसानगर और सिकंदरा क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिससे हालात और खराब हो गए। पिछले चार दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी दिन में तो कभी रात में बारिश हो रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। इस समय गेहूं समेत अन्य फसलों की कटाई का दौर चल रहा है। जिन किसानों की फसल कट चुकी है, वह खेतों में ही पड़ी है और बारिश के कारण पूरी तरह भीग गई है। गीली फसल की मड़ाई नहीं हो पा रही है, जिससे किसान धूप निकलने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बार-बार बदल रहे मौसम के कारण उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। शनिवार शाम की बारिश ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। ज्यादातर कटी फसलें भीग चुकी हैं, जिससे किसानों के सामने आर्थिक नुकसान का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में अन्नदाता मौसम साफ होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *