किसान संघ ने की गेहूं 2700 में खरीदने की मांग:कहा-नक्शे में दर्ज खेतों तक जाने वाले रास्तों से अतिक्रमण हटाएं, आंदोलन की दी चेतावनी

किसान संघ ने की गेहूं 2700 में खरीदने की मांग:कहा-नक्शे में दर्ज खेतों तक जाने वाले रास्तों से अतिक्रमण हटाएं, आंदोलन की दी चेतावनी

श्योपुर में भारतीय किसान संघ ने शुक्रवार को कराहल तहसील में मासिक बैठक आयोजित कर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। बैठक की शुरुआत भारत माता पूजन के साथ की गई। संघ ने मुख्य रूप से गेहूं की खरीद 2700 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग उठाई। चुनावी घोषणा पूरी करने की मांग जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सरकार ने चुनाव के दौरान गेहूं 2700 रुपए प्रति क्विंटल खरीदने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है। इससे किसानों में नाराजगी है। उन्होंने मांग की कि सरकार अपने वादे के अनुसार गेहूं की खरीदी 2700 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से सुनिश्चित करे, ताकि किसानों को राहत मिल सके। ज्ञापन में उठाई गई अन्य मांगें संघ द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कई अन्य मुद्दे भी शामिल किए गए हैं। किसानों ने मांग की है कि नक्शे में दर्ज खेतों तक जाने वाले रास्तों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए। फसल बीमा में खेत को इकाई माना जाए और किसानों को लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य देने के लिए कानून बनाया जाए। इसके अलावा नल-जल योजना को ठीक करने, कृषि उपज मंडी में अतिरिक्त कटौती बंद करने और क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के कारोबार पर रोक लगाने की भी मांग की गई है। डैम और सबमर्सिबल पंप की भी उठी मांग किसान संघ ने स्वीकृत मोजर डैम का काम जल्द शुरू कराने और सबमर्सिबल पंपों के बढ़े हुए एचपी की जांच कर सुधार करने की मांग भी रखी। संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बैठक में तहसील अध्यक्ष सियाराम गुर्जर, निसार खान, मुकेश पालीवाल, रामचरण धाकड़, सेवक आदिवासी, लल्लू कुशवाह, कोमल कुशवाह, मायाराम, लवकुश यादव और सोन कुशवाह आदिवासी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *