किसानों ने जमीन देने से इनकार किया, घंटों हंगामा:कल्याणपुर आवास विकास कार्यालय में घंटों चला प्रदर्शन, किसान बोले- जमीन नहीं देंगे

किसानों ने जमीन देने से इनकार किया, घंटों हंगामा:कल्याणपुर आवास विकास कार्यालय में घंटों चला प्रदर्शन, किसान बोले- जमीन नहीं देंगे

मंगलवार को कल्याणपुर आवास विकास कार्यालय में किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि आवास विकास जबरन उसकी जमीनों का अधिग्रहण करना चाहा रहा है। सभी किसान अपनी जमीन नहीं देना चाह रहे। उसके बाद भी आवास विकास जबरन जमीन लेना चाह रहा है। इसके विरोध में सभी किसान आज धरने पर बैठ गए। किसान धरने पर बैठे बिठूर के बगदौधी बांगर निवासी अखिलेश पांडेय ने बताया कि उनकी बगदौधी कछार प्रेम गांव में उनकी जमीनें हैं। मंधना में रहने वाले कई किसानों की जमीन भी है। जिसकी परिषद अधिनियम 1965 की धारा -32 की अधिसूचना का गजट में राजकीय प्रकाशन दिनांक 04/5/2013 को किया गया था। योजना में समाविष्ट बांगर, व कछार तहसील सदर व ग्राम पेम तहसील बिल्हौर की अर्जित भूमि क़ो लैंड पूलिंग योजना हेतु अनुमोदन किया गया था। इसकी जानकारी जैसे ही किसानों क़ो हुई थीं तो सभी किसान आवास विकास कार्यालय में अपनी बात कहने आए। कुछ किसानों ने जमीन ना देने के विरोध में कोर्ट चले गए। किसानों का कहना है कि वह दस साल पहले विज्ञापन के माध्यम से जमीन अधिग्रहण करने कि बात कही। दो दिन पूर्व सभी किसानों क़ो नोटिस के माध्यम से अवगत कराया गया कि सभी किसानों कि जमीन लैंड पूलिंग के लिए अधिग्रहण होनी आप सभी सोमवार क़ो आवास विकास कार्यालय आकर अपनी सहमिती और असहमति दर्ज कराएं। इस पर आज कई गांव के किसान आवास विकास कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठकर विरोध दर्ज कराया। उनका कहना है कि वह किसी कीमत पर किसी भी योजना के लिए जमीने नहीं देना चाहते हैं। सहायक विकास आयुक्त बोले- आवास विकास परिषद के सहायक विकास आयुक्त आत्मस्वरूप श्रीवास्तव ने बताया कि किसानों को आज जमीन के अधिग्रहण को लेकर बातचीत करने को लेकर बुलाया गया था। मगर सभी किसानों ने जमने देना से मना कर दिया। कार्यालय में बैठकर धरना-प्रदर्शन किया। सभी किसानों से बात की जा रही है। अभी किसानों की असहमति की रिपोर्ट बनाकर कर शासन को भेजी जा रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *