17 साल से किसान कर रहा संघर्ष: कोर्ट के आदेश के बाद भी बंद पड़ा है रास्ता

17 साल से किसान कर रहा संघर्ष: कोर्ट के आदेश के बाद भी बंद पड़ा है रास्ता

भास्कर संवाददाता| रायसेन जिले की जनसुनवाई में मंगलवार को एक 70 वर्षीय किसान की पीड़ा सामने आई। कोर्ट से फैसला मिलने के बाद भी उसे न्याय का लाभ नहीं मिल पा रहा है। गौहरगंज तहसील के मंडीदीप निवासी भगवत सिंह ने कलेक्टर से शिकायत कर बताया कि उनकी पैतृक कृषि भूमि तक जाने का रास्ता खुलवाने के आदेश वर्षों पहले हो चुके हैं। आज तक अमल नहीं हुआ। किसान के अनुसार 2008-09 में राजस्व प्रकरण क्रमांक 001/आ-13/2008-2009 में उनके पक्ष में फैसला दिया गया था। यह भूमि पटवारी हल्का नंबर-3 में खसरा नंबर 160, रकबा 2.85 एकड़ है। इस फैसले के खिलाफ विपक्षियों ने विभिन्न न्यायालयों में अपील की। सभी अपीलें खारिज कर दी गईं। मूल आदेश बरकरार रखा गया। इसके बावजूद तहसील स्तर पर आदेश का पालन नहीं कराया गया है। हालत यह है कि किसान को अपने ही खेत तक पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ रही है। वृद्धावस्था के चलते बार-बार अधिकारियों के चक्कर लगाना भी उनके लिए मुश्किल हो गया है। भगवत सिंह ने कलेक्टर से मांग की है कि एसडीएम कोर्ट के आदेश को तत्काल लागू कराया जाए। तहसीलदार गौहरगंज को निर्देशित किया जाए, ताकि उन्हें वास्तविक न्याय मिल सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *