गयाजी में आज-कल लगेगा किसान मेला:पारंपरिक खेती करने वाले किसान अपना अनुभव साक्षा करेंगे, जैविक खेती से जुड़े उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी

कृषि विभाग गयाजी की ओर से 18 और 19 फरवरी को चन्दौती स्थित बाजार समिति परिसर में दो दिवसीय किसान मेला-सह-जैविक प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। यह आयोजन परंपरागत कृषि विकास योजना (PKVY) के तहत किया जा रहा है। उद्घाटन 18 फरवरी को दोपहर 11:30 बजे तय किया गया है। मेले में जिले के विभिन्न प्रखंडों से किसान जुटेंगे। पारंपरिक विधि से खेती करने वाले किसान अपना अनुभव भी साझा करेंगे। नफा नुकसान की जानकारी भी देंगे। जैविक खेती करने वाले जैविक खेती से जुड़े उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी। उन्नत बीज, जैविक खाद, प्राकृतिक कीटनाशक और आधुनिक कृषि उपकरणों की विधिवत जानकारी भी दी जाएगी। विभागीय अधिकारी किसानों को योजना के लाभ और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देंगे। कम लागत में अधिक उत्पाद के बारे में भी बताया जाएगा इसके अलावा उत्पादों के बाजार के बारे में भी जानकारी दी जाएगी, ताकि किसान अपनी फसल को आसानी से बेच सकें। इस मौके पर कृषि विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे। वे यह बताएंगे कि कम लागत में अधिक उत्पादन कैसे लिया जाए। रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान और जैविक पद्धति के फायदे पर भी चर्चा होगी। किसानों को प्रोत्साहन राशि और क्लस्टर आधारित खेती की जानकारी दी जाएगी। विभाग ने अधिक से अधिक किसानों से भागीदारी की अपील की है। चन्दौती बाजार समिति परिसर को इसके लिए तैयार किया जा रहा है। दो दिन तक कृषि से जुड़ी गतिविधियों का केंद्र रहेगा। माना जा रहा है कि इस आयोजन से जिले में जैविक खेती को कुछ हद तक नई दिशा मिलेगी। कृषि विभाग गयाजी की ओर से 18 और 19 फरवरी को चन्दौती स्थित बाजार समिति परिसर में दो दिवसीय किसान मेला-सह-जैविक प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। यह आयोजन परंपरागत कृषि विकास योजना (PKVY) के तहत किया जा रहा है। उद्घाटन 18 फरवरी को दोपहर 11:30 बजे तय किया गया है। मेले में जिले के विभिन्न प्रखंडों से किसान जुटेंगे। पारंपरिक विधि से खेती करने वाले किसान अपना अनुभव भी साझा करेंगे। नफा नुकसान की जानकारी भी देंगे। जैविक खेती करने वाले जैविक खेती से जुड़े उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी। उन्नत बीज, जैविक खाद, प्राकृतिक कीटनाशक और आधुनिक कृषि उपकरणों की विधिवत जानकारी भी दी जाएगी। विभागीय अधिकारी किसानों को योजना के लाभ और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देंगे। कम लागत में अधिक उत्पाद के बारे में भी बताया जाएगा इसके अलावा उत्पादों के बाजार के बारे में भी जानकारी दी जाएगी, ताकि किसान अपनी फसल को आसानी से बेच सकें। इस मौके पर कृषि विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे। वे यह बताएंगे कि कम लागत में अधिक उत्पादन कैसे लिया जाए। रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान और जैविक पद्धति के फायदे पर भी चर्चा होगी। किसानों को प्रोत्साहन राशि और क्लस्टर आधारित खेती की जानकारी दी जाएगी। विभाग ने अधिक से अधिक किसानों से भागीदारी की अपील की है। चन्दौती बाजार समिति परिसर को इसके लिए तैयार किया जा रहा है। दो दिन तक कृषि से जुड़ी गतिविधियों का केंद्र रहेगा। माना जा रहा है कि इस आयोजन से जिले में जैविक खेती को कुछ हद तक नई दिशा मिलेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *