फार्मर रजिस्ट्री अब 11 फरवरी तक एक लाख 10 हजार रजिस्ट्रेशन हुआ

सिटी रिपोर्टर | समस्तीपुर किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन की तिथि सरकार ने फिर बढ़ा दी है। ताकि किसान शिविर में आकर फार्मर आईडी बना सके। जिले में फिलहाल एक लाख दस हजार किसानों ने फार्मर रजिस्ट्रेशन कराया है। किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्रेशन की तिथि फिर से बढ़ाई गई है। एसी ब्रजेश कुमार ने बताया कि 11 फरवरी तक कैंप आयोजित की जाएगी। इसमें किसान अपना फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं। जिन किसानों की भी कोई समस्या हो, वह आवेदन देकर सकते हैं। जिसका निष्पादन संबंधित राजस्व कर्मचारी, राजस्व पदाधिकारी या अंचलाधिकारी करेंगे। जिले में अब तक एक लाख दस हजार किसानों ने फार्मर आईडी बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। विदित हो कि समस्तीपुर जिले में दो लाख 20 हजार किसानों ने प्रधानमंत्री निधि किसान सम्मान योजना का लाभ ले रहे हैं। इन किसानों को प्राथमिकता के आधार पर फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन करना है। अन्यथा किसानों को मिलने वाले लाभ से वंचित होना पड़ेगा। इसके लिए जनवरी में भी दो बार कैंप लगाया गया था, लेकिन लक्ष्य की आपूर्ति नहीं हो सकी। इसके लिए सरकार ने 2 फरवरी से 6 फरवरी तक कैंप की स्थिति निर्धारित की थी। जिसे सरकार बढाकर 11 फरवरी कर दिया है। फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए पंचायत में लगाए जा रहे विशेष कैंप में किसानों का जमाबंदी नंबर ना होना, परेशानी का सबब बनता जा रहा है। फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए जहां केवाईसी हो रहा है, आईडी बनाने के लिए किसानों के अपने नाम से जमाबंदी होना चाहिए। सिटी रिपोर्टर | समस्तीपुर किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन की तिथि सरकार ने फिर बढ़ा दी है। ताकि किसान शिविर में आकर फार्मर आईडी बना सके। जिले में फिलहाल एक लाख दस हजार किसानों ने फार्मर रजिस्ट्रेशन कराया है। किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्रेशन की तिथि फिर से बढ़ाई गई है। एसी ब्रजेश कुमार ने बताया कि 11 फरवरी तक कैंप आयोजित की जाएगी। इसमें किसान अपना फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं। जिन किसानों की भी कोई समस्या हो, वह आवेदन देकर सकते हैं। जिसका निष्पादन संबंधित राजस्व कर्मचारी, राजस्व पदाधिकारी या अंचलाधिकारी करेंगे। जिले में अब तक एक लाख दस हजार किसानों ने फार्मर आईडी बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। विदित हो कि समस्तीपुर जिले में दो लाख 20 हजार किसानों ने प्रधानमंत्री निधि किसान सम्मान योजना का लाभ ले रहे हैं। इन किसानों को प्राथमिकता के आधार पर फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन करना है। अन्यथा किसानों को मिलने वाले लाभ से वंचित होना पड़ेगा। इसके लिए जनवरी में भी दो बार कैंप लगाया गया था, लेकिन लक्ष्य की आपूर्ति नहीं हो सकी। इसके लिए सरकार ने 2 फरवरी से 6 फरवरी तक कैंप की स्थिति निर्धारित की थी। जिसे सरकार बढाकर 11 फरवरी कर दिया है। फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए पंचायत में लगाए जा रहे विशेष कैंप में किसानों का जमाबंदी नंबर ना होना, परेशानी का सबब बनता जा रहा है। फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए जहां केवाईसी हो रहा है, आईडी बनाने के लिए किसानों के अपने नाम से जमाबंदी होना चाहिए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *