कोकता में आज 1101 ट्रैक्टरों के साथ किसान रैली…सीएम भी रहेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा करेंगे। शुभारंभ दोपहर 1 बजे राजधानी के जंबूरी मैदान से होगा। मुख्यमंत्री कोकता बाईपास से कृषि रथ और ट्रैक्टर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कोकता आरटीओ कार्यालय के पास प्रदेशभर से 1101 ट्रैक्टरों के साथ किसान जुटेंगे, जिनमें रायसेन, देवास और सीहोर सहित कई जिलों के किसान शामिल होंगे। इस अवसर पर जंबूरी मैदान में किसान सम्मेलन होगा। सरकार सालभर प्रदेश में कृषि उद्योगों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसका उद्देश्य केवल आयोजन नहीं, किसानों की आय बढ़ाना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *