किसान नेता पवन तेवतिया की गाड़ी का एक्सिडेंट:गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, दो घायल

किसान नेता पवन तेवतिया की गाड़ी का एक्सिडेंट:गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, दो घायल

बुलंदशहर के सिकंदराबाद-गुलावठी रोड पर एक सड़क हादसे में भारतीय किसान यूनियन (संपूर्ण भारत) के प्रदेश अध्यक्ष पवन तेवतिया की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर के बाद उनकी सफारी गाड़ी खाई में पलट गई। इस हादसे में तेवतिया समेत दो लोगों को मामूली चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सफारी गाड़ी में साइड से टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सफारी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। प्रदेश अध्यक्ष पवन तेवतिया ने इस संबंध में गुलावठी थाने में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *