दरभंगा में केंद्र-राज्य सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ सभी पात्र किसानों तक समय पर पहुंचाने के लिए फार्मर आईडी निर्माण और ई-केवाईसी कार्य मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है। अब तक जिले में 30,311 किसानों की आईडी तैयार की जा चुकी है। दरभंगा प्रखंड में 2622, सिंहवाड़ा 2601, बिरौल 2101, अलीनगर 1426, बहादुरपुर 1724, बहेड़ी 2066, बेनीपुर 1515, घनश्यामपुर 1250, गौड़ाबौराम 1324, हनुमाननगर 1133, हायाघाट 1839, जाले 1583, केवटी 1978, किरतपुर 922, कुशेश्वरस्थान 1560, कुशेश्वरस्थान पूर्वी 1660, मनीगाछी 1757 और तारडीह प्रखंड में 1250 किसानों की फार्मर आईडी बनाई गई है। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने राजस्व कर्मचारियों, किसान सलाहकारों, कृषि समन्वयकों एवं संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया है कि सभी पात्र किसानों की आईडी और ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से पूर्ण कराई जाए, ताकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ बिना विलंब मिल सके। फार्मर रजिस्ट्री का कार्य दो चरणों में किया जा रहा है। प्रथम चरण 09 जनवरी और दूसरा चरण 18 से 21 जनवरी 2026, किसानों से अपील की गई है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविरों में उपस्थित होकर ई-केवाईसी अवश्य कराएं। आयुक्त की अध्यक्षता में कार्यों की समीक्षा दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रमंडलीय सभागार में राजस्व संग्रहण को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिवहन, मद्य निषेध, खनन, वाणिज्य कर, राजस्व एवं भूमि सुधार और निबंधन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। आयुक्त ने नीलाम पत्र से संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश देते हुए कहा कि नीलाम पत्र न्यायालय का संचालन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सुनिश्चित किया जाए। खनन विभाग को बिना अनुमति मिट्टी उठाव पर सख्ती, ईंट-भट्ठों से रॉयल्टी वसूली एवं प्रदूषण जांच नियमित कराने के निर्देश दिए गए। वाणिज्य कर विभाग को मासिक विशेष जांच अभियान चलाने तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को जमाबंदी से जुड़े मामलों के समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया गया। कंप्यूटर ज्ञान की जांच परीक्षा जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं की नई अनुज्ञप्ति के लिए 15 से 22 जनवरी 2026 तक कंप्यूटर ज्ञान की जांच परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 05 मिनट का अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट लिया जाएगा और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी। अनुमंडल कार्यालय सदर दरभंगा (लहेरियासराय) को परीक्षा स्थल बनाया गया है। अयोग्य एवं क्षेत्र से भिन्न आवेदकों को परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा। प्रखंड एवं पंचायतवार परीक्षा तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण, भूमि उपलब्धता एवं जर्जर भवनों की समीक्षा की गई। भूमि उपलब्ध नहीं होने पर शीघ्र चिन्हांकन एवं रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया। साथ ही संबल योजना के अंतर्गत बैटरी चालित ट्राईसाइकिल के लिए प्रति पंचायत कम से कम 10 दिव्यांगों को लाभ देने का निर्देश दिया गया। महिला एवं बाल विकास निगम और जिला प्रशासन की ओर से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि सरकार की ओर से चलाए जा रहे 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान के तहत स्कूलों, पंचायतों, धार्मिक स्थलों एवं सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से बाल विवाह रोकने का प्रयास किया जा रहा है। यह अभियान तीन चरणों में संचालित होकर 8 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाप्त होगा। दरभंगा में केंद्र-राज्य सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ सभी पात्र किसानों तक समय पर पहुंचाने के लिए फार्मर आईडी निर्माण और ई-केवाईसी कार्य मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है। अब तक जिले में 30,311 किसानों की आईडी तैयार की जा चुकी है। दरभंगा प्रखंड में 2622, सिंहवाड़ा 2601, बिरौल 2101, अलीनगर 1426, बहादुरपुर 1724, बहेड़ी 2066, बेनीपुर 1515, घनश्यामपुर 1250, गौड़ाबौराम 1324, हनुमाननगर 1133, हायाघाट 1839, जाले 1583, केवटी 1978, किरतपुर 922, कुशेश्वरस्थान 1560, कुशेश्वरस्थान पूर्वी 1660, मनीगाछी 1757 और तारडीह प्रखंड में 1250 किसानों की फार्मर आईडी बनाई गई है। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने राजस्व कर्मचारियों, किसान सलाहकारों, कृषि समन्वयकों एवं संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया है कि सभी पात्र किसानों की आईडी और ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से पूर्ण कराई जाए, ताकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ बिना विलंब मिल सके। फार्मर रजिस्ट्री का कार्य दो चरणों में किया जा रहा है। प्रथम चरण 09 जनवरी और दूसरा चरण 18 से 21 जनवरी 2026, किसानों से अपील की गई है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविरों में उपस्थित होकर ई-केवाईसी अवश्य कराएं। आयुक्त की अध्यक्षता में कार्यों की समीक्षा दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रमंडलीय सभागार में राजस्व संग्रहण को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिवहन, मद्य निषेध, खनन, वाणिज्य कर, राजस्व एवं भूमि सुधार और निबंधन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। आयुक्त ने नीलाम पत्र से संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश देते हुए कहा कि नीलाम पत्र न्यायालय का संचालन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सुनिश्चित किया जाए। खनन विभाग को बिना अनुमति मिट्टी उठाव पर सख्ती, ईंट-भट्ठों से रॉयल्टी वसूली एवं प्रदूषण जांच नियमित कराने के निर्देश दिए गए। वाणिज्य कर विभाग को मासिक विशेष जांच अभियान चलाने तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को जमाबंदी से जुड़े मामलों के समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया गया। कंप्यूटर ज्ञान की जांच परीक्षा जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं की नई अनुज्ञप्ति के लिए 15 से 22 जनवरी 2026 तक कंप्यूटर ज्ञान की जांच परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 05 मिनट का अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट लिया जाएगा और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी। अनुमंडल कार्यालय सदर दरभंगा (लहेरियासराय) को परीक्षा स्थल बनाया गया है। अयोग्य एवं क्षेत्र से भिन्न आवेदकों को परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा। प्रखंड एवं पंचायतवार परीक्षा तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण, भूमि उपलब्धता एवं जर्जर भवनों की समीक्षा की गई। भूमि उपलब्ध नहीं होने पर शीघ्र चिन्हांकन एवं रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया। साथ ही संबल योजना के अंतर्गत बैटरी चालित ट्राईसाइकिल के लिए प्रति पंचायत कम से कम 10 दिव्यांगों को लाभ देने का निर्देश दिया गया। महिला एवं बाल विकास निगम और जिला प्रशासन की ओर से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि सरकार की ओर से चलाए जा रहे 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान के तहत स्कूलों, पंचायतों, धार्मिक स्थलों एवं सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से बाल विवाह रोकने का प्रयास किया जा रहा है। यह अभियान तीन चरणों में संचालित होकर 8 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाप्त होगा।


