उन्नाव में सड़क हादसे में किसान की मौत:सब्जी बेचकर लौटते समय बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी

उन्नाव में सड़क हादसे में किसान की मौत:सब्जी बेचकर लौटते समय बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी

उन्नाव के सफीपुर थाना क्षेत्र में परियर-बिठूर पुल पर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक किसान की मृत्यु हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए इस हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान ग्राम सदमपुर निवासी राकेश (47) पुत्र रघुराज के रूप में हुई है। राकेश खेती-किसानी के साथ सब्जी बेचने का काम करते थे। वह बुधवार को भी कानपुर के बिठूर क्षेत्र में सब्जी बेचकर अपनी बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान परियर-बिठूर पुल पर एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राकेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राकेश को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राकेश अपने पीछे पत्नी अनीता, चार बेटियां संगीता, विनीता, गीता, सोनम और दो बेटे आशीष, मनीष को छोड़ गए हैं। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी मुख्य रूप से उन्हीं पर थी। इस आकस्मिक मृत्यु से परिवार पर गहरा संकट आ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि राकेश मेहनती और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। सफीपुर थाना पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *