कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में गांव डीग के पास छपरी रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। इस एक्सीडेंट में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई, जबकि बाइक सवार का सिर बिजली के खंभे में लगा। मृतक की पहचान राजीव कुमार (39 वर्ष) डीग गांव के रूप में हुई। राजीव कुमार खेती-बाड़ी का काम करता था। राजीव 7-8 मार्च की रात अपने खेतों में पानी देने के लिए गया था। एक्सीडेंट के बाद आरोपी कार ड्राइवर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया। भतीजे बाइक पर क्रॉस कर निकला कुलबंत सैनी (54) निवासी डींग ने पुलिस को बताया कि उनके खेत छपरी रोड पर पड़ते हैं। वह 7/8 मार्च की रात खेतों में पानी देने गए थे। पानी देकर घर लौट रहे थे तो रात करीब 1 से 1:30 बजे गुला फैक्टरी के पास पहुंचे। सामने से एक बाइक धीमी रफ्तार से उसको क्रॉस करते हुए निकली। कार ने मारी जोरदार टक्कर ठीक उसी समय पीछे से आई एक कार (HR14F-8059) ने तेज रफ्तार से उस बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार उछलकर सड़क किनारे टूटे खंभे में लगा। उसकी बाइक सड़क किनारे पेड़ के लगकर गिर गई। उसने तुरत अपनी बाइक को रोका और दौड़कर बाइक सवार को संभाला। बाइक सवार उसका सगा भतीजा राजीव था। मौके पर तोड़ दिया दम टक्कर मारकर आरोपी कार ड्राइवर डींग गांव की तरफ भाग गया। उसने तुरंत अपने परिवार को सूचना दी। जब तक परिवार के लोग पहुंचे, राजीव की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आज राजीव के शव का पोस्टमॉर्टम करवा दिया और परिवार के हवाले कर दिया।


