भोजपुर में जंगली सूअर के हमले में किसान की मौत:खेत पर खाद का छिड़काव करने पहुंचे थे, सदर अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में तोड़ा दम

भोजपुर में जंगली सूअर के हमले में किसान की मौत:खेत पर खाद का छिड़काव करने पहुंचे थे, सदर अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में तोड़ा दम

भोजपुर में जंगली सूअर के हमले में एक किसान की मौत हो गई। खेत में खाद का छिड़काव करने पहुंचे थे। मृतक की पहचान खवासपुर भवन टोला गांव निवासी जगजीतन सिंह(48) के तौर पर हुई है। घटना खवासपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक के भाई रमेश सिंह ने बताया कि घर के बच्चे के साथ खेत पर गए थे। खाद छिड़काव करते समय अचानक जंगली सूअर ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। सदर अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया। घर में मचा कोहराम बिना पोस्टमार्टम कराने डेड बॉडी घर लेकर आ गए। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार में पत्नी ममता देवी, दो पुत्र सिद्धांत सिंह, विकास सिंह और एक पुत्री काजल कुमारी है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में जंगली सूअर के हमले में एक किसान की मौत हो गई। खेत में खाद का छिड़काव करने पहुंचे थे। मृतक की पहचान खवासपुर भवन टोला गांव निवासी जगजीतन सिंह(48) के तौर पर हुई है। घटना खवासपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक के भाई रमेश सिंह ने बताया कि घर के बच्चे के साथ खेत पर गए थे। खाद छिड़काव करते समय अचानक जंगली सूअर ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। सदर अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया। घर में मचा कोहराम बिना पोस्टमार्टम कराने डेड बॉडी घर लेकर आ गए। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार में पत्नी ममता देवी, दो पुत्र सिद्धांत सिंह, विकास सिंह और एक पुत्री काजल कुमारी है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *