बालाघाट में किसान की जहर खाने से मौत:खेत से लौटने के बाद आराम करने गए थे; अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम

बालाघाट में किसान की जहर खाने से मौत:खेत से लौटने के बाद आराम करने गए थे; अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम

बालाघाट जिले में एक किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक खैरलांजी थाना क्षेत्र के घुबड़गोंदी निवासी रामसिंह पिता सीताराम बिसेन था। परिजनों के अनुसार, जहरीली दवा खाने के बाद रामसिंह की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें पहले खैरलांजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में रात करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा अस्पताल चौकी पुलिस को मृतक रामसिंह बिसेन की तहरीर मिलने पर शव बरामद किया गया। परिजनों की मौजूदगी में शव पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया गया और अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की अग्रिम जांच खैरलांजी पुलिस की ओर से की जाएगी। बेटे को रात में मिली पिता की मौत की खबर मृतक के बेटे संजु बिसेन, जो नागपुर में काम करते हैं, ने बताया कि उन्हें रात में पिता की मौत की सूचना मिली। संजु के अनुसार, दोपहर में पिता ने उनसे मोबाइल पर सामान्य रूप से बात की थी। मां ने बताया कि खेत से लौटने के बाद रामसिंह ने खाना खाने के बजाय आराम करने की बात कही थी। इसके बाद उनकी तबीयत खराब होने पर चाचा उन्हें खैरलांजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल चौकी पुलिस ने डॉक्टर की तहरीर पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की पुष्टि की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *