औरंगाबाद में ट्रेन से कट कर एक किसान की मौत हो गई। घटना फेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय गया रेल खंड के गम्हारी गांव स्थित रेलवे गुमटी के पास हुई। किसान राज की तरह सुबह में खेत देखने के लिए गए थे। ट्रैक पार करते समय हादसा हुआ। कुहासा के कारण इन्हें ट्रेन नहीं दिखी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची फेसर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान फेसर थाना क्षेत्र के सोहरैया गांव निवासी 49 साल के अखिलेश कुमार सिंह के रूप में की गई है, जो पेशे से किसान थे। दोपहर तक घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने शुरू की खोजबीन मृतक के बेटे शुभम कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह उनके पिता रोज की तरह घर से टहलने के लिए निकले थे। काफी देर तक जब वे वापस नहीं लौटे, तो परिजनों की चिंता बढ़ने लगी। इसके बाद परिवार के लोगों ने आसपास खोजबीन शुरू की और रिश्तेदारों व परिचितों को फोन कर जानकारी ली, लेकिन कहीं से भी कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच परिवार के सभी सदस्य उनकी तलाश में जुटे ही थे। दोपहर करीब दो बजे सूचना मिली कि गम्हारी गांव स्थित रेलवे गुमटी के पास किसी अज्ञात व्यक्ति का शव ट्रेन से कटा हुआ पड़ा है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां पता चला कि फेसर थाना की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई है। परिजन थाने पहुंचे, जहां शव की पहचान अखिलेश कुमार सिंह के रूप में की गई। जैसे ही परिजनों को इसकी पुष्टि हुई, परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव की शिनाख्त के बाद फेसर थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। औरंगाबाद में ट्रेन से कट कर एक किसान की मौत हो गई। घटना फेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय गया रेल खंड के गम्हारी गांव स्थित रेलवे गुमटी के पास हुई। किसान राज की तरह सुबह में खेत देखने के लिए गए थे। ट्रैक पार करते समय हादसा हुआ। कुहासा के कारण इन्हें ट्रेन नहीं दिखी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची फेसर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान फेसर थाना क्षेत्र के सोहरैया गांव निवासी 49 साल के अखिलेश कुमार सिंह के रूप में की गई है, जो पेशे से किसान थे। दोपहर तक घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने शुरू की खोजबीन मृतक के बेटे शुभम कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह उनके पिता रोज की तरह घर से टहलने के लिए निकले थे। काफी देर तक जब वे वापस नहीं लौटे, तो परिजनों की चिंता बढ़ने लगी। इसके बाद परिवार के लोगों ने आसपास खोजबीन शुरू की और रिश्तेदारों व परिचितों को फोन कर जानकारी ली, लेकिन कहीं से भी कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच परिवार के सभी सदस्य उनकी तलाश में जुटे ही थे। दोपहर करीब दो बजे सूचना मिली कि गम्हारी गांव स्थित रेलवे गुमटी के पास किसी अज्ञात व्यक्ति का शव ट्रेन से कटा हुआ पड़ा है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां पता चला कि फेसर थाना की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई है। परिजन थाने पहुंचे, जहां शव की पहचान अखिलेश कुमार सिंह के रूप में की गई। जैसे ही परिजनों को इसकी पुष्टि हुई, परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव की शिनाख्त के बाद फेसर थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


