जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड के नया गांव में पानी पटवन के दौरान करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय कुंदन पासवान के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार, कुंदन अपने खेतों में पानी दे रहा था। इसी दौरान वह खेत से गुजर रहे एक जर्जर बिजली के तार की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। एसडीओ बोले- सभी जर्जर तारों को बदल दिया
गिद्धौर, चरका पत्थर और चरैया जैसे कई इलाकों में किसानों को अभी भी खेतों तक बिजली की उचित सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस कारण किसान अक्सर बाजार से पुराने और जर्जर तार खरीदकर पानी पटवन करने को मजबूर होते हैं। बरसात और भीषण गर्मी के मौसम में ऐसे जर्जर तारों के कारण करंट लगने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। इस संबंध में विद्युत विभाग के एसडीओ ने बताया कि क्षेत्र के सभी जर्जर तारों को बदल दिया गया है। भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड के नया गांव में पानी पटवन के दौरान करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय कुंदन पासवान के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार, कुंदन अपने खेतों में पानी दे रहा था। इसी दौरान वह खेत से गुजर रहे एक जर्जर बिजली के तार की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। एसडीओ बोले- सभी जर्जर तारों को बदल दिया
गिद्धौर, चरका पत्थर और चरैया जैसे कई इलाकों में किसानों को अभी भी खेतों तक बिजली की उचित सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस कारण किसान अक्सर बाजार से पुराने और जर्जर तार खरीदकर पानी पटवन करने को मजबूर होते हैं। बरसात और भीषण गर्मी के मौसम में ऐसे जर्जर तारों के कारण करंट लगने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। इस संबंध में विद्युत विभाग के एसडीओ ने बताया कि क्षेत्र के सभी जर्जर तारों को बदल दिया गया है। भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


