जिहादी शादी के एक महीने बाद फरार हुई मोनालिसा, ढूंढते हुए दर-दर भटक रहा फरमान, वीडियो वायरल

जिहादी शादी के एक महीने बाद फरार हुई मोनालिसा, ढूंढते हुए दर-दर भटक रहा फरमान, वीडियो वायरल

Monalisa-Farman Khan Marriage Controversy: मुस्लिम फरमान खान से शादी करने के बाद मोनालिसा पिछले काफी दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। मोनालिसा को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल फरमान खान का एक वीडियो आज सुबह से सुर्खियों में है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

शादी के एक महीने बाद भाग गई मोनालिसा (Monalisa-Farman Khan Marriage Controversy)

मोनालिसा के पति फरमान खान का एक वीडियो सुबह से ही वायरल हो रहा है जिसमें वो कहता हुआ नजर आ रहा है कि वो अजमेर में मोनालिसा को ढूंढने की कोशिश में लगा हुआ है लेकिन मोनालिसा का कुछ पता नहीं चल रहा है। फरमान कहता के हुआ नजर आया कि मोनालिसा उसे छोड़कर भाग गई है और अब मिल नहीं रही है। इसके अलावा वो लोगों से मदद करने की अपील करता हुआ भी दिखाई दे रहा है।

जोधपुर में मोनालिसा को ढूंढने निकला फरमान

फरमान का इसके बाद एक और वीडियो पोस्ट हुआ जो उन्होंने रविवार सुबह ही पोस्ट किया। इस वीडियो में फरमान कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अजमेर में मोनालिसा का कुछ पता नहीं चल पाया है इसलिए अब वो जोधपुर जा रहे हैं उसका पता लगाने। फिलहाल मोनालिसा कहां है और कैसी हालत में है इसका अंदाजा नहीं हो पा रहा है।

मोनालिसा-फरमान ने किया था पोस्ट

मोनालिसा और फरमान ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर एक दिन पहले ही पोस्ट शेयर किया था। इसमें वह बाबा भोले की शरण में नजर आ रहे हैं। दोनों हाथ जोड़े भगवान से कुछ मांगते दिख रहे हैं। साथ ही इसके कैप्शन ने कपल ने जो लिखा वह ज्यादा चर्चा का विषय बन गया है।

उन्होंने लिखा, “शिव बाबा ही हम सबके पिता है। हम सब आत्माएं हैं, उस परम प्रकाश की संतान। भगवान एक हैं और वह ज्योति स्वरूप परमात्मा हैं। सभी धर्मों के ग्रंथ भी यही साक्षी देते हैं। कुरान में कहा गया ‘नूर अल्लाह’। बाइबिल कहती है ‘God is Light’। गीता में बताया गया ‘दिव्य प्रकाश’। पंथ अनेक, पर परमात्मा एक ही प्रकाश है। जब हम सब आत्माएं हैं, तो हम सब एक ही पिता के बच्चे है , आपस में भाई-भाई हैं। ओम शांति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *