फरीदाबाद नगर निगम स्थापित करेगा कॉल सेंटर:लोगों को फोन कर मिलेगी जानकारी, टैक्स कल्केशन के लिए कैप लगेंगे

फरीदाबाद नगर निगम स्थापित करेगा कॉल सेंटर:लोगों को फोन कर मिलेगी जानकारी, टैक्स कल्केशन के लिए कैप लगेंगे

फरीदाबाद में नगर निगम के द्वारा एक कॉल सेंटर स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है। यहां कॉल करके कोई ‌उपभोक्ता परिवार पहचान पत्र और प्रापर्टी टैक्स से जुड़ी जानकारी ले सकेगा। निगम कमीश्नर धीरेंद्र खड़गटा का कहना है कि जल्द ही इस योजना को अम्लीजामा पहनाने की कवायद शुरू हो जायेगी। निगम नही लगाने पडेगें चक्कर कमीश्नर ने कहा कि लोगों को इस कॉल सेंटर के बनने के निगम ऑफिस के चक्कर नही लगाने पड़ेगे। अभी लोगों को परिवार पहचान पत्र औक प्रापर्टी टैक्स से के बारे में जानकारी लेने के लिए ऑफिसों को चक्कर लगाने पड़ रहे है। लेकिन इसके बाद घर बैठे उनको एक काल करने पर ही सभी प्रकार की जानकारियां मुहैया हो पाएगी। एक काल पर मिलेगी सभी सुविधा कॉल सेंटर बनाने के लि निगम ने प्लानिंग भी शुरू कर दी है। इसके लिए अलग से जुड़े नंबर भी दिए जाएगें, जिन पर कॉल करके वो अपनी समस्या के बारे में बताकर हल जान सकेंगे। कमीश्नर ने कहा कि जिन लोगों पर प्रापर्टी टैक्स बकाया है उनको भी हिदायत दी गई है कि वो जल्द से जल्द अपना टैक्स चुका दें। टैक्स ना भरने वालों पर कार्रवाही जारी उन्होंने कहा कि जो लोग टैक्स नही दे रहे है उनको नोटिस देने की प्रक्रिया भी अमल में लाई जा रही है। अगर नोटिस देने के बाद भी कोई प्रापर्टी मालिक टैक्स नही भर रहा है तो उसकी प्रापर्टी को भी सील किया जा सकता है। टैक्स क्लेक्शन के लिए कैंप निगम कमीश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने कहा क टैक्स क्लेक्शन को लेकर निगम के द्वारा विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे। इन कैंपों की तिथियों की जानकारी शीघ्र ही सार्वजनिक की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक नागरिक समय पर अपना टैक्स जमा कर सकें। निगम कमीश्नर ने स्पष्ट किया कि सीलिंग की कार्रवाई भी निरंतर जारी रहेगी। बड़े स्तर पर प्रॉपर्टी टैक्स न जमा करने वाले बकाया धारकों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे। यह कार्रवाई सरकारी कार्यालयों तथा निजी संपत्तियों पर समान रूप से लागू होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *