झारखंड में अब कड़ाके की ठंड की विदाई लगभग तय मानी जा रही है। मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह और रात के समय जहां हल्की ठंड बनी हुई है। वहीं दोपहर में तेज धूप और बढ़ते अधिकतम तापमान के कारण गर्मी का एहसास होने लगा है। हालात ऐसे हैं कि लोग अब भारी जैकेट छोड़कर हल्के स्वेटर से ही काम चला रहे हैं। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री चाईबासा में रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि दिन का तापमान और ऊपर जाने के संकेत मिल रहे हैं। नॉर्थ-वेस्ट झारखंड में सुबह ठंड नॉर्थ-वेस्ट झारखंड के कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और पलामू जिलों में सुबह के समय अभी भी ठंड का असर देखने को मिलेगा। इन जिलों में अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। चतरा और पलामू में अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। शहरों की बात करें तो रांची में तापमान 27/12 डिग्री और AQI 182, जमशेदपुर में 30/16 और AQI 186, धनबाद में 27/12 और AQI 220 रिकॉर्ड किया गया। बोकारो में 28/12 और AQI 185 तथा पलामू में 27/12 डिग्री के साथ AQI 190 दर्ज किया गया है। वायु गुणवत्ता भी कई शहरों में चिंता का कारण बनी हुई है। कोल्हान में होने लगी गर्मी महसूस साउथ झारखंड के पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिलों में पूरे राज्य के मुकाबले अधिक गर्मी देखने को मिल रही है। यहां दिन का अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 16 डिग्री बना हुआ है। दोपहर के समय धूप काफी तेज हो रही है, जिससे स्वेटर पहनने की जरूरत लगभग खत्म हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आज भी दक्षिणी जिलों में कुछ ऐसा ही हाल बना रहेगा। कुल मिलाकर झारखंड में मौसम धीरे-धीरे सर्दी से गर्मी की ओर बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा हो सकता है। झारखंड में अब कड़ाके की ठंड की विदाई लगभग तय मानी जा रही है। मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह और रात के समय जहां हल्की ठंड बनी हुई है। वहीं दोपहर में तेज धूप और बढ़ते अधिकतम तापमान के कारण गर्मी का एहसास होने लगा है। हालात ऐसे हैं कि लोग अब भारी जैकेट छोड़कर हल्के स्वेटर से ही काम चला रहे हैं। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री चाईबासा में रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि दिन का तापमान और ऊपर जाने के संकेत मिल रहे हैं। नॉर्थ-वेस्ट झारखंड में सुबह ठंड नॉर्थ-वेस्ट झारखंड के कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और पलामू जिलों में सुबह के समय अभी भी ठंड का असर देखने को मिलेगा। इन जिलों में अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। चतरा और पलामू में अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। शहरों की बात करें तो रांची में तापमान 27/12 डिग्री और AQI 182, जमशेदपुर में 30/16 और AQI 186, धनबाद में 27/12 और AQI 220 रिकॉर्ड किया गया। बोकारो में 28/12 और AQI 185 तथा पलामू में 27/12 डिग्री के साथ AQI 190 दर्ज किया गया है। वायु गुणवत्ता भी कई शहरों में चिंता का कारण बनी हुई है। कोल्हान में होने लगी गर्मी महसूस साउथ झारखंड के पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिलों में पूरे राज्य के मुकाबले अधिक गर्मी देखने को मिल रही है। यहां दिन का अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 16 डिग्री बना हुआ है। दोपहर के समय धूप काफी तेज हो रही है, जिससे स्वेटर पहनने की जरूरत लगभग खत्म हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आज भी दक्षिणी जिलों में कुछ ऐसा ही हाल बना रहेगा। कुल मिलाकर झारखंड में मौसम धीरे-धीरे सर्दी से गर्मी की ओर बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा हो सकता है।


