सराय थाना प्रभारी मणि भूषण कुमार की विदाई:नए थाना प्रभारी संजीव कुमार ने पदभार संभाला, लोगों ने सराहना किया

सराय थाना प्रभारी मणि भूषण कुमार की विदाई:नए थाना प्रभारी संजीव कुमार ने पदभार संभाला, लोगों ने सराहना किया

सराय थाना प्रभारी मणि भूषण कुमार के विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम थाना क्षेत्र के मुस्कान होटल में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा आयोजित किया गया था। इस अवसर पर लोगों ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की। मणि भूषण कुमार ने सराय थाना प्रभारी के रूप में चार वर्षों तक सेवा दी। उनके कार्यकाल के दौरान दो अपराधियों का एनकाउंटर हुआ था। इनमें से एक घटना में सिपाही अमिताभ बच्चन शहीद हो गए थे। मणि भूषण कुमार के स्थान पर अब संजीव कुमार ने नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद नए थाना प्रभारी संजीव कुमार ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता अपराध पर अंकुश लगाना है। सराय थाना प्रभारी मणि भूषण कुमार के विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम थाना क्षेत्र के मुस्कान होटल में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा आयोजित किया गया था। इस अवसर पर लोगों ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की। मणि भूषण कुमार ने सराय थाना प्रभारी के रूप में चार वर्षों तक सेवा दी। उनके कार्यकाल के दौरान दो अपराधियों का एनकाउंटर हुआ था। इनमें से एक घटना में सिपाही अमिताभ बच्चन शहीद हो गए थे। मणि भूषण कुमार के स्थान पर अब संजीव कुमार ने नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद नए थाना प्रभारी संजीव कुमार ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता अपराध पर अंकुश लगाना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *