मेसकौर प्रखंड अंतर्गत सीतामढ़ी थाना परिसर में शनिवार को एक भावुक और यादगार क्षण देखने को मिला, जब थानाध्यक्ष पप्पू शर्मा के नेतृत्व में दफेदार मो. अजीम उद्दीन के सम्मान में सरप्राइज विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सादगी लेकिन आत्मीयता के साथ हुई। थाना परिसर को सजाया गया था और सभी कर्मियों के चेहरों पर अपने वरिष्ठ सहकर्मी को विदाई देने की भावनाएं स्पष्ट झलक रही थीं। जैसे ही मो. अजीम उद्दीन को समारोह की जानकारी दी गई, वे भावुक हो उठे। इस अवसर पर थाना के अधिकारियों एवं कर्मियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने वर्ष 1988 से मार्च 2026 तक अपनी सेवा के दौरान निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। आम लोगों की सहायता में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। थानाध्यक्ष पप्पू शर्मा ने कहा कि मो. अजीम उद्दीन जैसे कर्मठ और जिम्मेदार कर्मी किसी भी संस्थान की पहचान होते हैं। उनका अनुशासन, कार्य के प्रति लगन और सौम्य व्यवहार सभी के लिए प्रेरणादायक रहा है। इस मौके पर उनके पुत्र अनवर भी उपस्थित रहे। मेसकौर प्रखंड अंतर्गत सीतामढ़ी थाना परिसर में शनिवार को एक भावुक और यादगार क्षण देखने को मिला, जब थानाध्यक्ष पप्पू शर्मा के नेतृत्व में दफेदार मो. अजीम उद्दीन के सम्मान में सरप्राइज विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सादगी लेकिन आत्मीयता के साथ हुई। थाना परिसर को सजाया गया था और सभी कर्मियों के चेहरों पर अपने वरिष्ठ सहकर्मी को विदाई देने की भावनाएं स्पष्ट झलक रही थीं। जैसे ही मो. अजीम उद्दीन को समारोह की जानकारी दी गई, वे भावुक हो उठे। इस अवसर पर थाना के अधिकारियों एवं कर्मियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने वर्ष 1988 से मार्च 2026 तक अपनी सेवा के दौरान निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। आम लोगों की सहायता में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। थानाध्यक्ष पप्पू शर्मा ने कहा कि मो. अजीम उद्दीन जैसे कर्मठ और जिम्मेदार कर्मी किसी भी संस्थान की पहचान होते हैं। उनका अनुशासन, कार्य के प्रति लगन और सौम्य व्यवहार सभी के लिए प्रेरणादायक रहा है। इस मौके पर उनके पुत्र अनवर भी उपस्थित रहे।


