Aishwarya Rai Post: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के उन कपल में से एक है जिनका रिश्ता कई बार सोशल मीडिया पर तलाक और अनबन की खबरों को लेकर छाया रहा। पिछले कुछ सालों से ऐसी अफवाहें थीं कि दोनों जल्द तलाक ले लेंगे और अलग हो जाएंगे, लेकिन इन खबरों के बीच हमेशा दोनों साथ नजर आते रहे। ऐसे में अब ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन के लिए अपना प्यार दिखाया है। उन्होंने पति के 50वें जन्मदिन पर एक बर्थडे पोस्ट शेयर किया, लेकिन उनसे एक छोटी मिस्टेक हो गई। जिसे देख लोगों ने भी कमेंट की लाइन लगा दी।
ऐश्वर्या राय के पोस्ट ने लोगों को किया कफ्यूज (Aishwarya Rai Birthday Wish to Abhishek Bachchan)
ऐश्वर्या ने अभिषेक को विश करने के लिए उनके बचपन की एक बहुत ही प्यारी और पुरानी तस्वीर चुनी। लेकिन लगता है कि इमोशनल होकर फोटो पोस्ट करने की जल्दी में ऐश्वर्या से एक छोटी सी तकनीक चूक हो गई। उन्होंने जो फोटो शेयर की, उसमें अभिषेक का पूरा चेहरा नहीं दिख रहा है। तस्वीर कुछ इस तरह से कट (Crop) गई है कि केवल अभिषेक की आंखें ही नजर आ रही हैं। शायद ऐश्वर्या को पोस्ट करते वक्त इसका एहसास नहीं हुआ, लेकिन सोशल मीडिया के ‘जासूस’ फैंस की नजरों से यह बात भला कैसे छिपती? देखते ही देखते कमेंट्स की बाढ़ आ गई।
ऐश्वर्या ने किया था पति अभिषेक बच्चन को विश (Aishwarya Rai Post)
ऐश्वर्या की इस पोस्ट पर फैंस ने बड़े ही मजेदार और प्यार भरे कमेंट्स किए। एक यूजर ने हंसते हुए लिखा, “ये कौन है भाई? केवल आंखें ही दिख रही हैं।” वहीं एक दूसरे फैन ने ऐश्वर्या को याद दिलाते हुए लिखा, “मैम, लगता है गलती से आपने सिर्फ आधी फोटो पोस्ट कर दी है, पर प्यार पूरा दिख रहा है।”
वहीं, ज्यादातर फैंस ने इस गलती को नजरअंदाज करते हुए अभिषेक को जन्मदिन की बधाइयां दीं और ऐश्वर्या के इस अंदाज को बेहद रोमांटिक बताया। लोगों ने लिखा कि सच्चा प्यार खामियों में भी खूबसूरती ढूंढ लेता है।

19 साल का साथ और बेमिसाल बॉन्ड
ऐश्वर्या और अभिषेक की प्रेम कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी ही रही है। फिल्म ‘गुरु’ के सेट पर शुरू हुई यह नजदीकियां साल 2007 में शादी के बंधन में तब्दील हुई थीं। आज शादी के करीब 19 साल बाद भी यह कपल आपसी समझ और सपोर्ट की मिसाल पेश करता है। दोनों की एक प्यारी बेटी आराध्या है, जिसे लेकर अक्सर दोनों काफी प्रोटेक्टिव रहते हैं।
ऐश्वर्या राय का करियर
करियर की बात करें तो जहां ऐश्वर्या ने ‘देवदास’ और ‘जोधा अकबर’ जैसी फिल्मों से दुनिया में पहचान बनाई, वहीं अभिषेक ने ‘गुरु’ और ‘युवा’ जैसी फिल्मों से साबित किया कि वह एक मंझे हुए कलाकार हैं। ऐश्वर्या की यह लेटेस्ट पोस्ट बताती है कि वक्त के साथ उनका रिश्ता और भी गहरा होता जा रहा है। भले ही फोटो आधी हो, लेकिन इसमें छिपा ऐश्वर्या का समर्पण और प्यार उनके फैंस के लिए ‘परफेक्ट’ है।


