मशहूर रॉक म्यूजिक गिटारिस्ट का हुआ निधन, फैंस के बीच छाया मातम

मशहूर रॉक म्यूजिक गिटारिस्ट का हुआ निधन, फैंस के बीच छाया मातम

Phil Campbell death: मोटरहेड के लीजेंड गिटारिस्ट फिल कैंपबेल का 64 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार ने एक बयान जारी कर इस दुखद खबर की पुष्टि की है। बयान में कहा गया है कि फिल कैंपबेल का निधन एक कठिन ऑपरेशन और उसके बाद लंबी मेडिकल की जंग के बाद हुआ। दरअसल, फिल कैंपबेल 13 मार्च 2026 को इंटेंसिव केयर अस्पताल में दुनिया को अलविदा कह गए।

म्यूजिक इंडस्ट्री में छा गया मातम

इस घटना से म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम छा गया है। उनके निधन से परिवार और उनके चाहने वाले गहरे सदमे में हैं। फिल कैंपबेल के परिवारवालों ने इस कठिन समय में उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है।

बता दें, फिल कैंपबेल ने 1984 में मोटरहेड बैंड के साथ मिलकर संगीत जगत में अपना अहम योगदान दिया है और उन्होंने मोटरहेड को अपनी दमदार गिटार वादन से एक खास पहचान दी। उनके काम को बैंड के कई फेमस एल्बमों जैसे ‘ऑर्गेजमैट्रॉन’, ‘1916’, ‘बास्टर्ड्स’, ‘इन्फर्नो’ और ‘बैड मैजिक’ में सराहा जाता है और कलाकारों को इनसे प्रेरणा मिली है।

Phil Campbell death

फिल कैंपबेल का संगीत और उनकी यादें

अगर फिल कैंपबेल की निजी जिंदगी पर बात करें तो, ब्रिटिश हेवी मेटल की न्यू वेव का हिस्सा थे और उन्होंने 1979 में ‘पर्शियन रिस्क’ नामक बैंड भी बनाया था। उन्होंने 10 साल की उम्र में जिमी हेंड्रिक्स, जिमी पेज और टोनी इओमी जैसे महान गिटारिस्टों से प्रेरणा लेकर गिटार बजाना शुरू किया था।

हालाांकि, फिल कैंपबेल का संगीत और उनकी यादें हमेशा उनके चाहने वालों के दिलों में जिंदा रहेंगी। संगीत जगत ने एक महान स्टार खो दिया है, लेकिन उनका संगीत और प्रभाव सदाबहार रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *