लगातार मिल रही धमकियों से परिवार परेशान:रिवॉल्वर लहराते धमकी का वीडियो वायरल, मारपीट मामले में कार्रवाई न होने पर SP से गुहार

लगातार मिल रही धमकियों से परिवार परेशान:रिवॉल्वर लहराते धमकी का वीडियो वायरल, मारपीट मामले में कार्रवाई न होने पर SP से गुहार

जमुई में नगर परिषद के सफाईकर्मी महेश बंसफोड़ ने मारपीट के एक मामले में कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए बुधवार को ग्रामीणों के साथ समाहरणालय पहुंचकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने एसपी को लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच, दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। इस मामले से जुड़ा रिवॉल्वर लहराते धमकी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महेश बंसफोड़ ने बताया कि 4 मार्च को जब वे काम से लौटकर घर जा रहे थे, तभी सब्जी मंडी के पास यादव टोला के कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि सुनील यादव उर्फ मंटू यादव, अजय शर्मा, मिंकल यादव और विशाल शर्मा सहित अन्य लोगों ने उन पर हमला किया। सुनील यादव ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित के फुफेरे भाई विशाल कुमार ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो अजय शर्मा ने उन पर भी लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वे भी घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज कराया गया। इस संबंध में अनुसूचित जनजाति थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। महेश बंसफोड़ का आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार उन्हें व उनके परिवार को धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि हाल ही में आरोपी पक्ष के लोग उनके घर के पास पहुंचे और रिवॉल्वर लहराते हुए धमकी देने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महेश बंसफोड़ ने स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी है, लेकिन उनका कहना है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। नगर परिषद जमुई में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत महेश बंसफोड़ ने बताया कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण उनका पूरा परिवार दहशत में है। उन्होंने एसपी से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। जमुई में नगर परिषद के सफाईकर्मी महेश बंसफोड़ ने मारपीट के एक मामले में कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए बुधवार को ग्रामीणों के साथ समाहरणालय पहुंचकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने एसपी को लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच, दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। इस मामले से जुड़ा रिवॉल्वर लहराते धमकी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महेश बंसफोड़ ने बताया कि 4 मार्च को जब वे काम से लौटकर घर जा रहे थे, तभी सब्जी मंडी के पास यादव टोला के कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि सुनील यादव उर्फ मंटू यादव, अजय शर्मा, मिंकल यादव और विशाल शर्मा सहित अन्य लोगों ने उन पर हमला किया। सुनील यादव ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित के फुफेरे भाई विशाल कुमार ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो अजय शर्मा ने उन पर भी लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वे भी घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज कराया गया। इस संबंध में अनुसूचित जनजाति थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। महेश बंसफोड़ का आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार उन्हें व उनके परिवार को धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि हाल ही में आरोपी पक्ष के लोग उनके घर के पास पहुंचे और रिवॉल्वर लहराते हुए धमकी देने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महेश बंसफोड़ ने स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी है, लेकिन उनका कहना है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। नगर परिषद जमुई में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत महेश बंसफोड़ ने बताया कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण उनका पूरा परिवार दहशत में है। उन्होंने एसपी से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *