मानसा में युवक की मौत पर परिजनों का धरना:आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग; बोले- हत्या की गई

मानसा में युवक की मौत पर परिजनों का धरना:आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग; बोले- हत्या की गई

मानसा में युवक गुरजंट सिंह की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला कचहरी परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि गुरजंट सिंह की मारपीट कर हत्या की गई। थाना सदर पुलिस ने पनग्रेन के एक इंस्पेक्टर मुंशी और एक फैक्ट्री मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। परिजनों के अनुसार, गुरजंट सिंह पढ़ाई के साथ-साथ मजदूरी भी करता था। अधिकारियों पर गंभीर आरोप धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी सरकारी गेहूं को फैक्ट्रियों में बेचते थे। इसी सिलसिले में गेहूं फैक्ट्री में ले जाया गया था। विरोध करने पर गुरजंट सिंह की कथित तौर पर पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि मामले को हादसे का रूप देने की कोशिश की गई और फैक्ट्री की वीडियो फुटेज डिलीट कर दी गई। आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों के कारण मौत होने की बात सामने आई है। इसके बावजूद, अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने में जगसीर सिंह सीरा, गुरप्रीत सिंह विक्की, हरदीप सिंह (सरपंच) और परविंदर सिंह ने अपने विचार रखे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *