मैनपुरी पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 31 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई, जिसमें से एक मामले में समझौता कराकर जोड़े को विदा किया गया। एक मामले में प्रीति (पुत्री विजय पाल सिंह, निवासी गिरधरपुर, किशनी, मैनपुरी) और राजकुमार (पुत्र धनसिंह, निवासी नगला किसी, घिरोर, मैनपुरी) के बीच समझौता कराया गया। इनकी शादी वर्ष 2014 में हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी। आवेदिका प्रीति ने अपने पति राजकुमार पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया था। केंद्र पर दोनों पक्षों को दो निर्धारित तिथियों पर बुलाया गया और समझाया गया। आपसी गिले-शिकवे दूर करने के बाद दोनों पक्ष साथ-साथ रहने को राजी हो गए। उनकी सहमति से उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए केंद्र से विदा किया गया। इस मौके पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र हेमलता सिंह, काउंसलर रामकिशन यादव, मुजम्मिल मिर्जा, मंजुषा चौहान, मनोरमा सिंह, ममता चौहान और महिला हेड कांस्टेबल कुसुम उपस्थित रहीं।


