उधारी के 50 हजार मांगने पर परिवार पर हमला:मैनपुरी में दबंगों ने लाठी-डंडों से चार को पीटा, पत्नी गंभीर घायल

उधारी के 50 हजार मांगने पर परिवार पर हमला:मैनपुरी में दबंगों ने लाठी-डंडों से चार को पीटा, पत्नी गंभीर घायल

मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र में उधारी के 50 हजार रुपये मांगने पर एक परिवार पर हमला किया गया। इस घटना में परिवार के चार सदस्य घायल हो गए, जिनमें एक महिला गंभीर रूप से चोटिल हुई है। पीड़ित मनोज कुमार ने कुरावली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह अपनी चक्की पर काम कर रहे थे, तभी गांव के राधेश्याम, पंकज, धर्मवीर और सोनू वहां पहुंचे। मनोज के अनुसार, इन आरोपियों पर उनके 50 हजार रुपये उधार थे। जब मनोज ने अपने रुपये वापस मांगे, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर मनोज के पिता सुरेश चंद्र, मां पूज्या देवी और पत्नी पूनम बचाव के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस मारपीट में मनोज सहित परिवार के चार लोग घायल हो गए। मनोज की पत्नी पूनम के हाथ में गंभीर चोट आई है। घटना के दौरान गांव के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। बताया गया है कि इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी पहले भी मारपीट और जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। मनोज कुमार ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *