नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ में फाल्गुन मेला संपन्न:सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, खेल और अभिभावकों ने लिया उत्साह से भाग

नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ में फाल्गुन मेला संपन्न:सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, खेल और अभिभावकों ने लिया उत्साह से भाग

ब्यावर स्थित श्री नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ में फाल्गुन मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्कूल परिसर फाल्गुन के रंगों, संगीत और उत्साह से सराबोर दिखा।
मेले में विद्यार्थियों ने फाल्गुन संगीत पर आधारित रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किए, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अतिरिक्त, ब्रेक द ग्लास, स्मेल द अरोमा, बज़ द रिंग, बर्न कैंडल, बॉल इन बास्केट, होल्ड ब्रिक और हिट द बुल आई जैसे मनोरंजक खेलों में बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभिभावकों के लिए मेहंदी प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर रेस और रैंप वॉक विद किड्स जैसी आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अध्यक्ष सुनील खेतपालिया, मंत्री डॉ. नरेंद्र परख और मुख्य अतिथि रामप्रसाद कुमावत, अजय शर्मा, विजेंद्र प्रजापति, आशीषपाल पदावत, प्रो. मदन वैष्णव, एडवोकेट नीलेश बुरड़, इशिका जैन और श्रीमती ललिता बल्दुआ ने सम्मानित किया। मेले में पारंपरिक और स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई थी। विद्यालय प्रबंधन ने जंक फूड पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया, जिसकी अभिभावकों ने सराहना की। कुम्हार की मिट्टी कला, विभिन्न झूले और विशेष रूप से लगाए गए पालतू पशुओं के मिनी चिड़ियाघर ने बच्चों और अभिभावकों को खूब आकर्षित किया। समापन अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. निवेदिता पाठक ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ स्कूल और अभिभावकों के बीच संबंधों को मजबूत करते हैं तथा सकारात्मक एवं संस्कारयुक्त वातावरण का निर्माण करते हैं। मेले का शुभारंभ वर्धमान शिक्षण समिति के अध्यक्ष सुनील खेतपालिया, उपाध्यक्ष एम. गौतमचंद बोहरा, मंत्री डॉ. नरेंद्र परख और ब्यावर पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नवकार मंत्र के उच्चारण के साथ हुई। इस दौरान समिति के ज्ञानचंद बिनायकिया, सुनील कुमार ओस्तवाल, देवराज लोढ़ा, दीपचंद कोठारी, प्रकाश गदिया, प्रवीण खेतपालिया, उत्तमचंद, धनपत श्रीश्रीमाल, वैभव सखलेचा, गौतम बोहरा और रमेशचंद्र मेडतवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *