एसबीआई बैंक में नकली नोट पहुंचे:सरकारी कर्मचारी ने 200 रुपए के 177 नोट जमा कराए, नयाशहर थाने में FIR दर्ज

बीकानेर शहर में नकली नोटों के चलन का मामला सामने आया है। यहां मुरलीधर व्यास नगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में नकली नोट पहुंचने के बाद नयाशहर थाने में मामला दर्ज कराया है। यहां खाताधारक ने दो-दो सौ रुपए के 177 नोट जब्त किए हैं। मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में एक खाताधारक ने नगद रुपए जमा कराए हैं। बैंक प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस मामले में बैंक शाखा प्रबंधक पुरुषार्थ पुरोहित की रिपोर्ट पर नया शहर थाना पुलिस ने श्याम सुंदर नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना 2 फरवरी की बताई जा रही है, जब आरोपी ने अपने खाते में 200-200 रुपये के नोट जमा करवाए थे। बैंक में नियमित जांच के दौरान नोट संदिग्ध पाए गए, जिसके बाद मशीनों से जांच कराई गई। जांच में कुल 177 नोट नकली निकले। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने नकदी जब्त कर पुलिस को सूचना दी और आवश्यक दस्तावेज भी पुलिस को सौंपे। नया शहर थानाधिकारी कविता पूनिया ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि आरोपी सरकारी कर्मचारी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास नकली नोट कहां से आए और क्या इसके पीछे किसी बड़े गिरोह की भूमिका है। पुलिस को आशंका है कि यह मामला किसी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है, इसलिए जांच को गंभीरता से आगे बढ़ाया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *