चाईबासा में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़:भारी मात्रा में नकली शराब, उपकरण और फर्जी लोगो बरामद

चाईबासा में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़:भारी मात्रा में नकली शराब, उपकरण और फर्जी लोगो बरामद

चाईबासा जिला पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गंजड़ा टोला (हाथीबासा) में की गई छापेमारी में यह फैक्ट्री पकड़ी गई, जहां ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली अंग्रेजी शराब बनाई जा रही थी। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक को 7 जनवरी 2026 को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, मोटु जोजो नामक व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपने घर में अवैध रूप से नकली अंग्रेजी शराब का निर्माण कर रहा था। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। झारखंड सरकार का लोगो लगा फर्जी स्टीकर भी मिला गठित टीम ने मोटु जोजो के आवास पर दबिश दी। मौके से तैयार नकली शराब के साथ-साथ उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा स्पिरिट, खाली बोतलें, विभिन्न कंपनियों के फर्जी रैपर (स्टीकर) और बोतलें सील करने के उपकरण बरामद किए गए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि शराब की बोतलों पर लगाने के लिए झारखंड सरकार का लोगो लगा फर्जी स्टीकर भी भारी मात्रा में मिला है। पुलिस ने मौके से विधिवत रूप से तैयार शराब और कच्चा माल जब्त किया। इसमें MC Dowell (180ml) की 45 बोतलें और Royal Stag (375ml) की 19 बोतलें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 8 लीटर कच्चा स्पिरिट भी बरामद किया गया। छापेमारी में 4 बोरा खाली बोतलें, विभिन्न कंपनियों के 10 बंडल स्टीकर, और 2 बोरा बोतलों के ढक्कन भी जब्त किए गए। झारखंड सरकार का लोगो लगा एक बंडल फर्जी स्टीकर भी मिला है। बोतल सील करने वाला लकड़ी का हथौड़ा और एक स्कूटी भी बरामद की गई है। इस मामले में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 07/26, दिनांक 07.01.2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023) की धारा 274, 275, 292 और उत्पाद अधिनियम की धारा 47(a) के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीनों नामजद अभियुक्त फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। चाईबासा जिला पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गंजड़ा टोला (हाथीबासा) में की गई छापेमारी में यह फैक्ट्री पकड़ी गई, जहां ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली अंग्रेजी शराब बनाई जा रही थी। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक को 7 जनवरी 2026 को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, मोटु जोजो नामक व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपने घर में अवैध रूप से नकली अंग्रेजी शराब का निर्माण कर रहा था। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। झारखंड सरकार का लोगो लगा फर्जी स्टीकर भी मिला गठित टीम ने मोटु जोजो के आवास पर दबिश दी। मौके से तैयार नकली शराब के साथ-साथ उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा स्पिरिट, खाली बोतलें, विभिन्न कंपनियों के फर्जी रैपर (स्टीकर) और बोतलें सील करने के उपकरण बरामद किए गए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि शराब की बोतलों पर लगाने के लिए झारखंड सरकार का लोगो लगा फर्जी स्टीकर भी भारी मात्रा में मिला है। पुलिस ने मौके से विधिवत रूप से तैयार शराब और कच्चा माल जब्त किया। इसमें MC Dowell (180ml) की 45 बोतलें और Royal Stag (375ml) की 19 बोतलें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 8 लीटर कच्चा स्पिरिट भी बरामद किया गया। छापेमारी में 4 बोरा खाली बोतलें, विभिन्न कंपनियों के 10 बंडल स्टीकर, और 2 बोरा बोतलों के ढक्कन भी जब्त किए गए। झारखंड सरकार का लोगो लगा एक बंडल फर्जी स्टीकर भी मिला है। बोतल सील करने वाला लकड़ी का हथौड़ा और एक स्कूटी भी बरामद की गई है। इस मामले में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 07/26, दिनांक 07.01.2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023) की धारा 274, 275, 292 और उत्पाद अधिनियम की धारा 47(a) के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीनों नामजद अभियुक्त फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *