फैजाबाद बार एसोसिएशन का चुनाव आज:2 हजार 478 मतदाता करेंगे 45 कंडीडेट के भाग्य का फैसला

फैजाबाद बार एसोसिएशन का चुनाव आज:2 हजार 478 मतदाता करेंगे 45 कंडीडेट के भाग्य का फैसला

फैजाबाद बार एसोसिएशन के आज चल रहे चुनाव मतदान में कुल 2478 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। वे 45 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। अध्यक्ष, महामंत्री समेत अनेक पदों के लिए उम्मीदवारों ने अंतिम दौर में पूरी ताकत झोंक दी है। चुनावी माहौल में वरिष्ठ अधिवक्ताओं के समर्थन और युवा वकीलों के मत निर्णायक माने जा रहे हैं। कुछ पदों पर मुकाबला सीधा है, जबकि कई पदों पर त्रिकोणीय संघर्ष चुनाव को रोचक बना रहा है।सूत्रों की मानें तो संगठनात्मक पकड़ और पिछले कार्यकाल के प्रदर्शन के आधार पर कुछ प्रत्याशी मजबूत स्थिति में नजर आ रहे हैं, वहीं नए चेहरे बदलाव के मुद्दे को लेकर मतदाताओं को साधने में लगे हैं। अब देखना होगा कि अधिवक्ता संघ की कमान अनुभव के हाथों में जाती है या युवा नेतृत्व बाजी मारता है। अध्यक्ष पद के कुल 5 कंडीडेट हैं मतदान में जहां अध्यक्ष के लिए कुल 5 प्रत्याशी 4 ब्राह्मण कालिका प्रसाद मिश्रा, बब्बन प्रसाद चौबे, वाई बी मिश्रा, जुगल किशोर मिश्रा और एक पिछड़ा वर्ग से सूर्यभान वर्मा चुनावी मैदान में उतरने का बिगुल फूंक चुके है। मंत्री के लिए कुल 8 प्रत्याशी वही मंत्री के लिए कुल 8 प्रत्याशी 3 ब्राह्मण योगेन्द्र पांडेय, श्री प्रकाश चौबे, प्रदीप कुमार चौबे, 1 क्षत्रिय विनोद कुमार सिंह, एक कायस्थ अजय श्रीवास्तव तो पिछड़ा वर्ग से अजय कुमार वर्मा, शैलेन्द्र जायसवाल, राजेश कुमार यादव नामांकन कर चुनाव लड़ने का बिगुल फूंक चुके हैं। उपाध्यक्ष के लिए कुल 6 प्रत्याशी उपाध्यक्ष के लिए कुल 6 प्रत्याशी जिनमें 3 ब्राह्मण राजेश कुमार उपाध्याय, राजेश कुमार पाण्डेय, अंजनी त्रिपाठी, क्षत्रिय बिरादरी से अशोक कुमार सिंह, कायस्थ के रूप में धनुष जी, पिछड़ा वर्ग से रणधीर यादव ने नामांकन किया है। संयुक्त मंत्री प्रथम के लिए एक ब्राह्मण मनोज कुमार सिंह और एक क्षत्रिय संतोष कुमार मिश्रा कुल 2 प्रत्याशी तो संयुक्त मंत्री द्वितीय के लिए एक ब्राह्मण पीयूषमय त्रिपाठी, एक कायस्थ अजय श्रीवास्तव, एक पिछड़ा वर्ग से अखण्ड प्रताप यादव कुल 3 प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे। कोषाध्यक्ष के 4,कार्यकारिणी ए से 5 , कार्यकारणी बी से 4 और कार्यकारणी सी के लिए 8 प्रत्याशियों के नामांकन वैध कोषाध्यक्ष के लिए 3 ब्राह्मण अशोक कुमार दुबे,राजेंद्र तिवारी, महेंद्र प्रसाद तिवारी और पिछड़ा वर्ग से जय प्रकाश पाल सहित कुल 4 प्रत्याशी पद की लड़ाई लड़ेंगे। कार्यकारिणी सदस्य ए के लिए कुल 5 प्रत्याशी रहेंगे जिनमें ब्राह्मण वर्ग से दो पंकज द्विवेदी, हरिराम शुक्ला, एक क्षत्रिय दुर्गा प्रसाद सिंह, 2 ओबीसी राम जी गुप्ता, राम चंदर यादव शामिल है। कार्यकारिणी बी से कुल 4 एक ब्राह्मण विजय नारायन तिवारी,एक क्षत्रिय अभय प्रताप सिंह, दो ओबीसी कौशल कुमार, बद्री प्रसाद यादव शामिल है। कार्यकारिणी सी के लिए सबसे अधिक 8 प्रत्याशी जोर आजमाइश करेंगे जिनमें 4 ब्राह्मण अमित तिवारी, गोपाल जी त्रिपाठी, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, रुद्र प्रकाश मिश्रा एक कायस्थ अमित श्रीवास्तव, एक क्षत्रिय प्रदीप कुमार सिंह एक मुस्लिम प्रत्याशी मो सलीम चुनाव लड़ रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *