मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित कैथवलिया में विश्व के सबसे बड़े विराट रामायण मंदिर में स्थापित शिवलिंग के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में पटना से वैश्य महासभा के सदस्यों का एक दल कैथवलिया पहुंचा। टीम ने यहां विधिवत पूजा-अर्चना की। वैश्य महासभा की यह तीर्थ यात्रा पटना से शुरू हुई थी। इसे पटना धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य सायन कुणाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। मंदिर प्रशासन ने यात्रा में शामिल सभी शिवभक्तों के ठहरने और भोजन की समुचित व्यवस्था की थी। वैश्य महासभा के अध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि सभी सदस्यों ने विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग का दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने इस तीर्थ यात्रा और शिवलिंग दर्शन के पीछे धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य सायन कुणाल के अहम योगदान का जिक्र किया। बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़े वैश्य महासभा के सदस्य इस अवसर पर कैथवलिया पहुंचे थे। मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले भूमि दाताओं का आभार आनंद कुमार ने कहा कि इस मंदिर में आकर स्वर्गीय किशोर कुणाल जी की दूरदर्शी सोच और उनके सपनों की याद आती है। उन्होंने जिस विराट कल्पना को देखा था, वह आज धरातल पर साकार होती दिख रही है। उन्होंने मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले सभी भूमि दाताओं और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. आनंद कुमार एडवोकेट, दिलीप कुमार गुप्ता, डॉ. आशुतोष अग्रहरी, सूरज कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार, मुरारी अग्रवाल, कोमल बनवाल, आरती बनवाल, वेवी कुमारी, रीता जैन और नीतू वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना और प्रसाद ग्रहण के बाद सभी श्रद्धालु पटना के लिए रवाना हो गए। मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित कैथवलिया में विश्व के सबसे बड़े विराट रामायण मंदिर में स्थापित शिवलिंग के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में पटना से वैश्य महासभा के सदस्यों का एक दल कैथवलिया पहुंचा। टीम ने यहां विधिवत पूजा-अर्चना की। वैश्य महासभा की यह तीर्थ यात्रा पटना से शुरू हुई थी। इसे पटना धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य सायन कुणाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। मंदिर प्रशासन ने यात्रा में शामिल सभी शिवभक्तों के ठहरने और भोजन की समुचित व्यवस्था की थी। वैश्य महासभा के अध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि सभी सदस्यों ने विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग का दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने इस तीर्थ यात्रा और शिवलिंग दर्शन के पीछे धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य सायन कुणाल के अहम योगदान का जिक्र किया। बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़े वैश्य महासभा के सदस्य इस अवसर पर कैथवलिया पहुंचे थे। मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले भूमि दाताओं का आभार आनंद कुमार ने कहा कि इस मंदिर में आकर स्वर्गीय किशोर कुणाल जी की दूरदर्शी सोच और उनके सपनों की याद आती है। उन्होंने जिस विराट कल्पना को देखा था, वह आज धरातल पर साकार होती दिख रही है। उन्होंने मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले सभी भूमि दाताओं और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. आनंद कुमार एडवोकेट, दिलीप कुमार गुप्ता, डॉ. आशुतोष अग्रहरी, सूरज कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार, मुरारी अग्रवाल, कोमल बनवाल, आरती बनवाल, वेवी कुमारी, रीता जैन और नीतू वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना और प्रसाद ग्रहण के बाद सभी श्रद्धालु पटना के लिए रवाना हो गए।


