Fact check: जेल से बाहर आए Rajpal Yadav? वायरल वीडियो में की सलमान खान के लिए ऐसी बात

Fact check: जेल से बाहर आए Rajpal Yadav? वायरल वीडियो में की सलमान खान के लिए ऐसी बात

Rajpal Yadav In Jail: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव सलमान खान का धन्यवाद करते दिख रहे हैं। बता दें, वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि राजपाल यादव जेल से बाहर आ गए हैं और उन्होंने सलमान खान की मदद के लिए आभार जताया है, लेकिन क्या ये दावा सही है? तो आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो की क्या सच्चाई है।

मामले में सजा काट रहे थे

ये वायरल वीडियो काफी मजेदार है और ये राजपाल यादव का पुराना वीडियो है। बता दें, ये वीडियो उस समय का है जब राजपाल यादव 2018 में जेल में थे। उस समय राजपाल यादव चेक बाउंस के एक मामले में सजा काट रहे थे और उन्होंने करीब 3 महीने तिहाड़ जेल में बिताए थे। वीडियो में वे सलमान खान को बड़े भाई की तरह बताते हुए उनके साथ बैठकर खुशी जता रहे हैं और अपनी बेल मिलने की खुशी जाहिर कर रहे हैं।

तो वहीं दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो को वर्तमान घटना बताकर शेयर किया। कई ने सलमान खान को राजपाल यादव की बेल में मदद करने के लिए धन्यवाद किया। वहीं कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को फेक न्यूज बताया और स्पष्ट किया कि राजपाल यादव अभी भी जेल में हैं। एक यूजर ने तो वीडियो के पुराने होने की बात भी कही और लोगों से अपील की कि वीडियो शेयर करने से पहले खबरों की सत्यापन जांच कर लें।

दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव

खबरों के अनुसार, राजपाल यादव अभी भी दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। वे अपने लंबे समय से चल रहे चेक बाउंस केस में सजा काट रहे हैं। हाल ही में 12 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई जारी रखते हुए इसे 16 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया था। इसलिए फिलहाल राजपाल यादव की जमानत या जेल से रिहाई को लेकर कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *