कटिहार जिले में स्थानीय लोगों को समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है। इसके तहत जिले में एक व्यापक स्वास्थ्य नेटवर्क सक्रिय है, जिसमें सदर अस्पताल, सभी प्रखंडों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और कुल 372 स्वास्थ्य उपकेंद्र शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला, प्रखंड और सामुदायिक स्तर पर नियमित रूप से स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों का संचालन किया जा रहा है। इन केंद्रों का मुख्य उद्देश्य ग्रसित बीमारियों की पहचान करना और समय पर उपचार प्रदान कर लोगों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखना है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों में प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्त किया गया है। ये कर्मी अस्पताल आने वाले लोगों की स्वास्थ्य जांच करते हैं और उन्हें उपचार सुविधा उपलब्ध कराते हैं। इससे जिले के सभी प्रखंडों में लोगों को आसानी से विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार मिल रहा है। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को आसानी से स्वास्थ्य जांच और उपचार उपलब्ध कराने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त किए हैं। इन अधिकारियों के माध्यम से क्षेत्र के मरीजों का इलाज प्रखंड स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों पर आसानी से हो जाता है। गंभीर रूप से बीमार लोगों को विशेष जांच और उपचार के लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल भेजा जाता है। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को उपचार सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें स्वस्थ और सुरक्षित किया जाता है। कटिहार जिले में सदर अस्पताल के साथ-साथ सभी 16 प्रखंडों में प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कार्यरत हैं। कटिहार जिले के सभी 16 प्रखंडों में कुल 372 स्वास्थ्य उपकेंद्र – हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कार्यरत हैं। इनमें अहमदाबाद प्रखंड में 23, आजमनगर में 42, बलरामपुर में 25, बरारी में 36, बारसोई में 46, डंडखोरा में 11, फलका में 24, हसनगंज में 09, कदवा में 52 और कटिहार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 10 स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। कटिहार जिले में स्थानीय लोगों को समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है। इसके तहत जिले में एक व्यापक स्वास्थ्य नेटवर्क सक्रिय है, जिसमें सदर अस्पताल, सभी प्रखंडों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और कुल 372 स्वास्थ्य उपकेंद्र शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला, प्रखंड और सामुदायिक स्तर पर नियमित रूप से स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों का संचालन किया जा रहा है। इन केंद्रों का मुख्य उद्देश्य ग्रसित बीमारियों की पहचान करना और समय पर उपचार प्रदान कर लोगों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखना है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों में प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्त किया गया है। ये कर्मी अस्पताल आने वाले लोगों की स्वास्थ्य जांच करते हैं और उन्हें उपचार सुविधा उपलब्ध कराते हैं। इससे जिले के सभी प्रखंडों में लोगों को आसानी से विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार मिल रहा है। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को आसानी से स्वास्थ्य जांच और उपचार उपलब्ध कराने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त किए हैं। इन अधिकारियों के माध्यम से क्षेत्र के मरीजों का इलाज प्रखंड स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों पर आसानी से हो जाता है। गंभीर रूप से बीमार लोगों को विशेष जांच और उपचार के लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल भेजा जाता है। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को उपचार सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें स्वस्थ और सुरक्षित किया जाता है। कटिहार जिले में सदर अस्पताल के साथ-साथ सभी 16 प्रखंडों में प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कार्यरत हैं। कटिहार जिले के सभी 16 प्रखंडों में कुल 372 स्वास्थ्य उपकेंद्र – हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कार्यरत हैं। इनमें अहमदाबाद प्रखंड में 23, आजमनगर में 42, बलरामपुर में 25, बरारी में 36, बारसोई में 46, डंडखोरा में 11, फलका में 24, हसनगंज में 09, कदवा में 52 और कटिहार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 10 स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं।


