होली में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने 09451-09452 गांधीडीहम-भागलपुर-गांधीडीहम स्पेशल के परिचालन विस्तार करने की घोषणा की है। 09451 गांधीडीहम-भागलपुर स्पेशल 06, 13, 20 और 27 मार्च (शुक्रवार) को अपने निर्धारित मार्ग, समय, ठहराव और संरचना के साथ चलेगी। वहीं, 09452 भागलपुर-गांधीडीहम स्पेशल 09, 16, 23 और 30 मार्च को चलाई जाएगी।
टाइम-टेबल में कोई बदलाव नहीं रेल प्रशासन ने कहा कि कि ट्रेन का रूट, समय-सारणी, ठहराव और कोच संरचना पहले जैसे रहेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अग्रिम आरक्षण कर अपनी यात्रा की योजना समय से बना लें, ताकि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। बता दें कि होली जैसे प्रमुख त्योहार में बिहार, झारखंड और गुजरात के बीच यात्रियों की आवाजाही में काफी वृद्धि होती है। इसे ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे यात्रियों को वैकल्पिक सुविधा मिलेगी और प्रतीक्षा सूची के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। होली में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने 09451-09452 गांधीडीहम-भागलपुर-गांधीडीहम स्पेशल के परिचालन विस्तार करने की घोषणा की है। 09451 गांधीडीहम-भागलपुर स्पेशल 06, 13, 20 और 27 मार्च (शुक्रवार) को अपने निर्धारित मार्ग, समय, ठहराव और संरचना के साथ चलेगी। वहीं, 09452 भागलपुर-गांधीडीहम स्पेशल 09, 16, 23 और 30 मार्च को चलाई जाएगी।
टाइम-टेबल में कोई बदलाव नहीं रेल प्रशासन ने कहा कि कि ट्रेन का रूट, समय-सारणी, ठहराव और कोच संरचना पहले जैसे रहेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अग्रिम आरक्षण कर अपनी यात्रा की योजना समय से बना लें, ताकि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। बता दें कि होली जैसे प्रमुख त्योहार में बिहार, झारखंड और गुजरात के बीच यात्रियों की आवाजाही में काफी वृद्धि होती है। इसे ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे यात्रियों को वैकल्पिक सुविधा मिलेगी और प्रतीक्षा सूची के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।


