मोहसिना किदवई के निधन पर शोक व्यक्त:मेरठ में पूर्व पार्षदों ने 2 मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

मोहसिना किदवई के निधन पर शोक व्यक्त:मेरठ में पूर्व पार्षदों ने 2 मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

मेरठ नगर निगम के पार्षद कक्ष में पूर्व केंद्रीय मंत्री और मेरठ-मवाना लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद रहीं मोहसिना किदवई के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान पूर्व पार्षदों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोहसिना किदवई भारत सरकार में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री भी रह चुकी थीं। उन्हें एक कुशल प्रशासक और अनुभवी राजनेता के रूप में जाना जाता था। उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक हैं।
श्रद्धांजलि सभा में पूर्व पार्षद दल नेता अफजाल सैफी, पूर्व पार्षद अहसान अंसारी, मोबीन, अमर सिंह और कांग्रेस कमेटी के सचिव परवेज आलम खान सहित कई पूर्व पार्षद और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *