दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा के पास धमाका, इलाके में दहशत

दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा के पास धमाका, इलाके में दहशत

Blast Near Burj Khalifa: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच गुरूवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई शहर में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के निकट जोरदार धमाका हुआ है। बुर्ज खलीफा के निकट डाउनटाउन इलाके में 2 बार जोरधार धमाके की आवाज सुनी गई। इन धमाकों को बाद डाउनटाउन के एक रिहायशी इलाके में ऊपर धुआं उठता दिखाई दिया। डाउनटाउन दुबई शहर का सबसे व्यस्त और बेहद आधुनिक इलाका माना जाता है। इस इलाके को सेंटर ऑफ नाउ भी कहा जाता है। यहां दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के अलावा कई बड़े मॉल और मशहूर फाउंटेन हैं।

दुबई सरकार ने दी धमाके की सूचना

दुबई सरकार ने ‘X’ पर बुर्ज खलीफा के पास धमाके की जानकारकी दी है। दुबई सरकार ने ‘X’ पर लिखा- अल बदा (Al Bada’a) इलाके में एक छोटा ड्रोन हादसा हुआ है। इस पर संबंधित एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं। इस घटना में अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इस घटना को ईरान के सैन्य ऑपरेशन से जोड़कर देखा जा रहा है। बीते 28 फरवरी को शुरू हुए ईरान-इजरायल संघर्ष का बड़ा असर खाड़ी इलाको में हुआ है। ईरान-इजरायल संघर्ष में खाड़ी क्षेत्र में अब तक 24 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 7 अमेरिकी सैनिक और 11 अन्य नागरिक शामिल हैं।

फारस की खाड़ी में कंटेनर जहाज पर भी हमला

दुबई के डाउनटाउन इलाके में धमाके से पहले फारस की खाड़ी में कंटेनर जहाज पर हमला हुआ है। ब्रिटिश सेना के ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर’ के अनुसार, यह हमला दुबई तट के पास हुआ है। यह हमला कंटेनर जहाज पर प्रोजेक्टाइल से किया गया, इस हमले के बाद जहाज पर आग लग गई। ब्रिटिश मिलिट्री के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने बताया कि जहाज के क्रू मेंबर और चालत दल सुरक्षित हैं। जहाज पर लगी आग बुझा दी गई है।

ईरान ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बनाया निशाना

ईरान ने गुरूवार को बहरीन के मुहर्रक गवर्नरेट में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाया। ईरान ने एयरपोर्ट के पास बड़ा हमला किया, जिससे ईंधन के टैंकर में भीषण आग लग गई। यह हमला अमेरिका-इजरायल के साथ चल रहे तनाव के बीच हुआ। इस हमले के बाद बहरीन के गृह मंत्रालय ने स्थानीय निवासियों को सुरक्षा के लिए सतर्क रहने और धुएं से बचने के लिए खिड़कियां बंद रखने की सलाह दी है। इसके अलावा ईरान ने दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी ड्रोन हमला किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *