चिरायु शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 95 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की

भास्कर न्यूज |गरियाबंद
जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के अंतर्गत विशेष मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित इस शिविर में गरियाबंद और आयुष्मान भारत से अनुबंधित श्री बालाजी हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 95 बच्चों की जांच की गई। जिसमें 33 बच्चों में हृदय रोग, 17 में तंत्रिका संबंधी समस्याएं, 7 में हड्डी रोग, 12 में त्वचा रोग तथा 26 बच्चों में अन्य बीमारियों के लक्षण पाए गए। विशेषज्ञों ने आवश्यक उपचार प्रदान करने के साथ कई बच्चों को आगे की जांच एवं संभावित ऑपरेशन के लिए उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थानों में रेफर किया। कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू. एस. नवरत्न तथा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. वाय. के. ध्रुव के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था। शिविर में बालाजी हॉस्पिटल से त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मयंक सिन्हा, तंत्रिका रोग विशेषज्ञ डॉ. पियूष अंशु, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. टीडी माखीजा एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आर्ची वर्मा शामिल रहे। वहीं जिला स्तर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. टीसी पात्रे, जनरल सर्जन डॉ. हरीश चौहान, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुश वर्मा, चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमा ध्रुव, डॉ. सोनल मिश्रा, डॉ. हीना फारूकी एवं डॉ. परीना फारूकी सहित अन्य चिकित्सकों ने योगदान दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *