Exclusive : सलमान के ट्रेनर का इंटरव्यू: सल्लू भाई का 60वां बर्थडे, भाईजान को पसंद हैं ये फल, पीते हैं ‘स्पेशल’ मिल्क

Exclusive Salman’s Trainer Rakkesh R Uddiyar Interview : सलमान खान 60वां जन्मदिन (Happy Birthday Salman Khan) मनाने जा रहे हैं। पर, इस उम्र में वो खुद को कैसे फिट रखे हैं, फिट रहने के लिए सलमान क्या खाते हैं, उनके ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक के बारे में सलमान के ट्रेनर राकेश उडियार (Salman Khan’s Trainer) ने पत्रिका के साथ बातचीत में बताया है-

कौन हैं सलमान के ट्रेनर राकेश उडियार (Salman Khan’s Trainer)

Salman Khan Trainer Rakkesh Uddiyar Interview

राकेश उडियार लंबे समय से बॉलीवुड सितारों को फिटनेस ट्रेनिंग दे रहे हैं। सलमान खान के अलावा आमिर खान,आयुष्मान खुराना, विकी कौशल जैसे तमाम बड़े फिल्मी सितारों को भी ट्रेन किया है। ये देश के फेमस सेलिब्रिटी ट्रेनर माने जाते हैं। इनकी फिटनेस अकादमी भी है।

फूडी हैं सलमान खान

राकेश उडियार ने बताय कि सलमान फूडी पर्सन हैं। इनको स्वादिष्ट खाना बहुत पसंद है। पर, ये अधिकतर खाना अपनी मां के हाथ का बना ही खाते हैं। हालांकि, उम्र के साथ फूड चॉइस नहीं बदला है लेकिन, खाने की मात्रा को लेकर बदलाव किए हैं।

सलमान खान के पसंदीदा फल

सलमान खान को अपने फार्म के आम बहुत पसंद हैं। इसके अलावा तरबूज, कीवी, पपीता खाते हैं। फल उनके ब्रेकफास्ट में होता ही है। साथ ही ब्रेकफास्ट में सुबह उठने के बाद गर्म पानी और ब्लैक काफी के बाद उनको नाश्ते में अंडा खाना पसंद है। उबाला हुआ अंडा या अंडे का पोच खाना पसंद है।

salman khan food

डिनर घर पर करते हैं

ये बात सब जानते हैं कि सलमान खान की मां कमाल का खाना बनाती हैं। सलमान हमेशा से घर के खाने को खाना ही पसंद करते हैं। वो बाहर खाने से हमेशा बचते हैं। अगर दिन में कहीं खा भी लिए तो डिनर तो घर पर ही करते हैं।

गाय का दूध पीते हैं सलमान

राकेश ने बताया कि सलमान के फार्म पर गाय हैं। उनको अपनी फार्म की गायों का दूध पीना पसंद है। इसके अलावा दही, पनीर आदि खाते हैं। वो बाजार में मिलने वाले डेयरी प्रोडक्ट्स को खाने से बचते हैं।

बिरयानी नहीं छोड़ पा रहे सलमान

राकेश ने बताया कि सलमान को बिरयानी से प्यार है। उनको दिल से पसंद है बिरयानी। सलमान लंबे समय से बिरयानी खाते आ रहे हैं और पूरी तरह फिट भी हैं। और मुझे लगता है कि वो कभी भी बिरयानी खाना नहीं छोड़ पाएंगे।

सलमान खान के जन्मदिन पर फिटनेस को लेकर और भी कई मजेदार स्टोरीज पढ़ने को मिलने वाली हैं। ट्रेनर राकेश ने पत्रिका के साथ खुलासा किया है कि सलमान ने 60 की उम्र के साथ कुछ आदतों को बदला है। आप इस स्टोरी को पत्रिका स्पेशल सेक्शन में पढ़ सकते हैं। यहां पर आपको सलमान के फिटनेस मंत्र के बारे में भी नई जानकारी पढ़ने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *