मधुबनी उत्पाद विभाग ने पिछले 24 घंटों में जिलेभर में सघन छापेमारी अभियान चलाकर छह शराब माफियाओं को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान तीन लग्जरी वाहन और भारी मात्रा में अवैध शराब भी जब्त की गई। उत्पाद विभाग की टीम ने कुल 1820 लीटर देसी और 60 लीटर विदेशी शराब का जखीरा बरामद किया। इसके साथ ही, शराब तस्करी में इस्तेमाल हो रही तीन ब्रांडेड कारों को भी जब्त किया गया।उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर ने शुक्रवार को बताया कि यह विशेष अभियान गुप्त सूचना के आधार पर चलाया गया था। हरलाखी सहित कई अन्य स्थानों पर छापेमारी विभाग की टीमों ने मधुबनी जिले के झंझारपुर, पडोल, हरलाखी सहित कई अन्य स्थानों पर छापेमारी की। गिरफ्तार किए गए सभी छह शराब माफियाओं को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार शाम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उत्पाद अधीक्षक ने यह भी बताया कि पूछताछ के दौरान कई बड़े नामों का खुलासा हुआ है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच जारी है। मधुबनी उत्पाद विभाग ने पिछले 24 घंटों में जिलेभर में सघन छापेमारी अभियान चलाकर छह शराब माफियाओं को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान तीन लग्जरी वाहन और भारी मात्रा में अवैध शराब भी जब्त की गई। उत्पाद विभाग की टीम ने कुल 1820 लीटर देसी और 60 लीटर विदेशी शराब का जखीरा बरामद किया। इसके साथ ही, शराब तस्करी में इस्तेमाल हो रही तीन ब्रांडेड कारों को भी जब्त किया गया।उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर ने शुक्रवार को बताया कि यह विशेष अभियान गुप्त सूचना के आधार पर चलाया गया था। हरलाखी सहित कई अन्य स्थानों पर छापेमारी विभाग की टीमों ने मधुबनी जिले के झंझारपुर, पडोल, हरलाखी सहित कई अन्य स्थानों पर छापेमारी की। गिरफ्तार किए गए सभी छह शराब माफियाओं को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार शाम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उत्पाद अधीक्षक ने यह भी बताया कि पूछताछ के दौरान कई बड़े नामों का खुलासा हुआ है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच जारी है।


