शेखपुरा में उत्पाद विभाग ने शराबबंदी को लेकर विशेष छापामारी अभियान चलाया। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चार शराब कारोबारियों को बड़ी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद थाना शेखपुरा के थानाध्यक्ष प्रभारी मो. इमरान अंसारी ने बताया कि उत्पाद पदाधिकारी धनंजय कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर हथियावां थाना क्षेत्र के गवई गांव से मनोज चौधरी के पुत्र रविंद्र चौधरी को शराब के साथ रंगेहाथ पकड़ा। उत्पाद थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई इसी तरह, एएसआई शंभू नाथ पांडे ने अरियरी थाना क्षेत्र के भलुआ से गरीबन ढाढी़ के पुत्र रंजीत दाढ़ी को गिरफ्तार किया। दूसरी ओर, उत्पाद निरीक्षक निशा कुमारी ने बरबीघा थाना क्षेत्र के रमजानपुर गांव से स्वर्गीय रामचंद्र चौधरी के पुत्र ब्रह्मदेव चौधरी को गिरफ्तार किया। वहीं, उत्पाद पदाधिकारी दिनेश कुमार ने रमजानपुर से स्वर्गीय बौद्धू रविदास के पुत्र श्रवण रविदास को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए सभी कारोबारियों के पास से बरामद शराब को उत्पाद पुलिस ने जब्त कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ उत्पाद थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई। 14 दिनों के लिए स्थानीय मंडल कारा शेखपुरा भेजा उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच उत्पाद मामलों की विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया, जहां न्यायालय ने सभी को न्यायिक हिरासत में लेते हुए 14 दिनों के लिए स्थानीय मंडल कारा शेखपुरा भेज दिया है। शेखपुरा में उत्पाद विभाग ने शराबबंदी को लेकर विशेष छापामारी अभियान चलाया। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चार शराब कारोबारियों को बड़ी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद थाना शेखपुरा के थानाध्यक्ष प्रभारी मो. इमरान अंसारी ने बताया कि उत्पाद पदाधिकारी धनंजय कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर हथियावां थाना क्षेत्र के गवई गांव से मनोज चौधरी के पुत्र रविंद्र चौधरी को शराब के साथ रंगेहाथ पकड़ा। उत्पाद थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई इसी तरह, एएसआई शंभू नाथ पांडे ने अरियरी थाना क्षेत्र के भलुआ से गरीबन ढाढी़ के पुत्र रंजीत दाढ़ी को गिरफ्तार किया। दूसरी ओर, उत्पाद निरीक्षक निशा कुमारी ने बरबीघा थाना क्षेत्र के रमजानपुर गांव से स्वर्गीय रामचंद्र चौधरी के पुत्र ब्रह्मदेव चौधरी को गिरफ्तार किया। वहीं, उत्पाद पदाधिकारी दिनेश कुमार ने रमजानपुर से स्वर्गीय बौद्धू रविदास के पुत्र श्रवण रविदास को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए सभी कारोबारियों के पास से बरामद शराब को उत्पाद पुलिस ने जब्त कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ उत्पाद थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई। 14 दिनों के लिए स्थानीय मंडल कारा शेखपुरा भेजा उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच उत्पाद मामलों की विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया, जहां न्यायालय ने सभी को न्यायिक हिरासत में लेते हुए 14 दिनों के लिए स्थानीय मंडल कारा शेखपुरा भेज दिया है।


