फाजिल्का जिले में जलालाबाद के गांवों में पुलिस और एक्साइज विभाग ने एक बार फिर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान जमीन और खेतों में छिपाकर रखे गए करीब तीन हजार लीटर अवैध लाहन बरामद किया गया। इतना ही नहीं कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में भरकर रखी गई अवैध शराब भी बरामद हुई है, जिसे मौके पर नष्ट करा दिया गया है। मामले का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कई जगह से अवैध शराब का जखीरा बरामद हो रहा है। फिलहाल मामले में कार्रवाई की जा रही है। जमीन में दबाकर रखी थी शराब जानकारी के अनुसार एक्साइज और पुलिस की संयुक्त टीम ने जलालाबाद के गांव पालीवाला, महालम और ढाणी प्रेम सिंह में छापेमारी की। यहां पर कई जगह, जमीन में छिपा कर रखी गई अवैध लाहन और देसी शराब मिली है। इसके इलावा खेतों में छिपाई गई, घरों के प्रांगण में जमीन के नीचे डिग्गियां बनाकर छुपाई गई अवैध लाहन का जखीरा मिला है। कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में भर कर रखी गई करीब 100 बोतल अवैध शराब भी मिली है। मौके पर ही नष्ट कराई अवैध शराब विभिन्न जगहों पर छिपा कर रखी कुल तीन हजार लीटर अवैध लाहन का जखीरा बरामद कर उसे से नष्ट कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों अलर्ट किया है कि किसी को भी इस मामले में बख्शा नहीं जाएगा। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बता दें कि, इस इलाके में लोगों पर पहले भी अवैध शराब कसीद करने के कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, यही वजह कि गांवों से भारी मात्रा में अवैध शराब और लाहन की रिकवरी हो रही है।


