पूर्णिया में वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा–2026 के दूसरे दिन मंगलवार को धमदाहा अनुमंडल मुख्यालय के सभी 9 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और CCTV निगरानी के बीच शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। प्रशासन की सख्ती के बीच कुल 5890 परीक्षार्थियों में से 5803 उपस्थित रहे, जबकि 87 अनुपस्थित पाए गए। किसी भी केंद्र से निष्कासन या कदाचार की सूचना नहीं मिली। अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम कुमार एवं अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी संदीप गोल्डी ने संयुक्त रूप से सभी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। प्रश्नपत्र वितरण कक्ष, नियंत्रण कक्ष और प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा इंतजामों की गहन जांच की गई। परीक्षा केंद्रों के 100 गज की परिधि में अनावश्यक भीड़ पर प्रतिबंध लागू रहा तथा दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती से हर गतिविधि पर नजर रखी गई। द्वितीय पाली में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई निरीक्षण के दौरान द्वितीय पाली में कुछ केंद्रों पर फ्रिस्किंग (सघन तलाशी) प्रक्रिया में शिथिलता पाई गई। इस पर एसडीओ ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित केंद्रों से स्पष्टीकरण तलब किया तथा 6 वीक्षिकाओं को वीक्षण कार्य से तत्काल हटाने का निर्देश दिया। यह कार्रवाई महंत मंगनी रामदास उच्च विद्यालय, अमारी तथा आदर्श मध्य विद्यालय, अमारी में की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की पवित्रता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्रवार उपस्थिति का ब्यौरा उच्च विद्यालय, धमदाहा (कोड 1152) प्रथम पाली: 443 में 436 उपस्थित, 07 अनुपस्थित द्वितीय पाली: 537 में 531 उपस्थित, 06 अनुपस्थित आदर्श मध्य विद्यालय, अमारी (कोड 1153) प्रथम पाली: 337 में 335 उपस्थित, 02 अनुपस्थित द्वितीय पाली: 380 में 371 उपस्थित, 09 अनुपस्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, कुकरौन मकतब (कोड 1154) प्रथम पाली: 246 में 245 उपस्थित, 01 अनुपस्थित द्वितीय पाली: 222 में 217 उपस्थित, 05 अनुपस्थित महंत मंगनी रामदास उच्च विद्यालय, अमारी (कोड 1155) प्रथम पाली: 345 में 339 उपस्थित, 06 अनुपस्थित द्वितीय पाली: 256 में 250 उपस्थित, 06 अनुपस्थित बीएनसी इंटर कॉलेज, धमदाहा (कोड 1156) प्रथम पाली: 391 में 387 उपस्थित, 04 अनुपस्थित द्वितीय पाली: 404 में 399 उपस्थित, 05 अनुपस्थित कन्या मध्य विद्यालय, अमारी (कोड 1157) प्रथम पाली: 342 में 334 उपस्थित, 08 अनुपस्थित
द्वितीय पाली: 345 में 340 उपस्थित, 05 अनुपस्थित
मध्य विद्यालय, धमदाहा (हरिजन) (कोड 1158) प्रथम पाली: 337 में 335 उपस्थित, 02 अनुपस्थित
द्वितीय पाली: 320 में 312 उपस्थित, 08 अनुपस्थित
प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, धमदाहा (कोड 1159) प्रथम पाली: 236 में 233 उपस्थित, 03 अनुपस्थित
द्वितीय पाली: 237 में 234 उपस्थित, 03 अनुपस्थित
मध्य विद्यालय, धमदाहा (कोड 1160) प्रथम पाली: 260 में 255 उपस्थित, 05 अनुपस्थित
द्वितीय पाली: 252 में 250 उपस्थित, 02 अनुपस्थित एसडीओ अनुपम कुमार ने स्पष्ट कहा कि सभी केंद्रों पर CCTV कैमरे सक्रिय रखे गए हैं और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की सख्ती और केंद्राधीक्षकों की सतर्कता के कारण प्रथम दिन की परीक्षा पूरी तरह अनुशासित, पारदर्शी और कदाचारमुक्त रही। अनुमंडल प्रशासन ने संकेत दिया है कि आगामी पालियों में भी इसी तरह औचक निरीक्षण जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूर्णिया में वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा–2026 के दूसरे दिन मंगलवार को धमदाहा अनुमंडल मुख्यालय के सभी 9 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और CCTV निगरानी के बीच शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। प्रशासन की सख्ती के बीच कुल 5890 परीक्षार्थियों में से 5803 उपस्थित रहे, जबकि 87 अनुपस्थित पाए गए। किसी भी केंद्र से निष्कासन या कदाचार की सूचना नहीं मिली। अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम कुमार एवं अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी संदीप गोल्डी ने संयुक्त रूप से सभी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। प्रश्नपत्र वितरण कक्ष, नियंत्रण कक्ष और प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा इंतजामों की गहन जांच की गई। परीक्षा केंद्रों के 100 गज की परिधि में अनावश्यक भीड़ पर प्रतिबंध लागू रहा तथा दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती से हर गतिविधि पर नजर रखी गई। द्वितीय पाली में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई निरीक्षण के दौरान द्वितीय पाली में कुछ केंद्रों पर फ्रिस्किंग (सघन तलाशी) प्रक्रिया में शिथिलता पाई गई। इस पर एसडीओ ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित केंद्रों से स्पष्टीकरण तलब किया तथा 6 वीक्षिकाओं को वीक्षण कार्य से तत्काल हटाने का निर्देश दिया। यह कार्रवाई महंत मंगनी रामदास उच्च विद्यालय, अमारी तथा आदर्श मध्य विद्यालय, अमारी में की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की पवित्रता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्रवार उपस्थिति का ब्यौरा उच्च विद्यालय, धमदाहा (कोड 1152) प्रथम पाली: 443 में 436 उपस्थित, 07 अनुपस्थित द्वितीय पाली: 537 में 531 उपस्थित, 06 अनुपस्थित आदर्श मध्य विद्यालय, अमारी (कोड 1153) प्रथम पाली: 337 में 335 उपस्थित, 02 अनुपस्थित द्वितीय पाली: 380 में 371 उपस्थित, 09 अनुपस्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, कुकरौन मकतब (कोड 1154) प्रथम पाली: 246 में 245 उपस्थित, 01 अनुपस्थित द्वितीय पाली: 222 में 217 उपस्थित, 05 अनुपस्थित महंत मंगनी रामदास उच्च विद्यालय, अमारी (कोड 1155) प्रथम पाली: 345 में 339 उपस्थित, 06 अनुपस्थित द्वितीय पाली: 256 में 250 उपस्थित, 06 अनुपस्थित बीएनसी इंटर कॉलेज, धमदाहा (कोड 1156) प्रथम पाली: 391 में 387 उपस्थित, 04 अनुपस्थित द्वितीय पाली: 404 में 399 उपस्थित, 05 अनुपस्थित कन्या मध्य विद्यालय, अमारी (कोड 1157) प्रथम पाली: 342 में 334 उपस्थित, 08 अनुपस्थित
द्वितीय पाली: 345 में 340 उपस्थित, 05 अनुपस्थित
मध्य विद्यालय, धमदाहा (हरिजन) (कोड 1158) प्रथम पाली: 337 में 335 उपस्थित, 02 अनुपस्थित
द्वितीय पाली: 320 में 312 उपस्थित, 08 अनुपस्थित
प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, धमदाहा (कोड 1159) प्रथम पाली: 236 में 233 उपस्थित, 03 अनुपस्थित
द्वितीय पाली: 237 में 234 उपस्थित, 03 अनुपस्थित
मध्य विद्यालय, धमदाहा (कोड 1160) प्रथम पाली: 260 में 255 उपस्थित, 05 अनुपस्थित
द्वितीय पाली: 252 में 250 उपस्थित, 02 अनुपस्थित एसडीओ अनुपम कुमार ने स्पष्ट कहा कि सभी केंद्रों पर CCTV कैमरे सक्रिय रखे गए हैं और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की सख्ती और केंद्राधीक्षकों की सतर्कता के कारण प्रथम दिन की परीक्षा पूरी तरह अनुशासित, पारदर्शी और कदाचारमुक्त रही। अनुमंडल प्रशासन ने संकेत दिया है कि आगामी पालियों में भी इसी तरह औचक निरीक्षण जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


