आईआईटी गुवाहाटी की ओर से गेट-2026 की परीक्षा देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 तक, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक होगी। आईआईटी गुवाहाटी ने गेट-2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे जब भी परीक्षा केंद्र पर एग्जाम देने जाएं तो एडमिट कार्ड की प्रति एवं एक वैलिड पहचान पत्र (आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ वोटर आईडी कार्ड/ पासपोर्ट/ ड्राइविंग लाइसेंस) अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना आईडी एवं एडमिट कार्ड के आपको एग्जाम सेंटर पर इंट्री नहीं दी जाएगी। परीक्षा दो चरणों में होगी। प्रत्येक चरण में परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग होगी : गेट परीक्षा कुल 30 विषयों के लिए आयोजित होगी। 30 सब्जेक्ट्स में से 1 या 2 पेपर का चयन करने का ऑप्शन मिलता है। कुल 3 घंटे की परीक्षा होगी। कुल 100 मल्टीपल टाइप सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें 15 सवाल जनरल एप्टीट्यूड विषय और 85 सवाल उम्मीदवारों की ओर से चयनित विषय से संबंधित पूछे जाएंगे। हर गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी। आईआईटी गुवाहटी ने गेट एग्जाम की तैयारी के लिए पहले ही मॉक टेस्ट का लिंक एक्टिव कर दिया था। जो उम्मीदवार पहली बार इस एग्जाम में बैठने वाले हैं, वे मॉक टेस्ट के जरिए कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट के फॉर्मेट को समझ सकते हैं। गेट-2026 आईआईटी गुवाहाटी की ओर से गेट-2026 की परीक्षा देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 तक, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक होगी। आईआईटी गुवाहाटी ने गेट-2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे जब भी परीक्षा केंद्र पर एग्जाम देने जाएं तो एडमिट कार्ड की प्रति एवं एक वैलिड पहचान पत्र (आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ वोटर आईडी कार्ड/ पासपोर्ट/ ड्राइविंग लाइसेंस) अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना आईडी एवं एडमिट कार्ड के आपको एग्जाम सेंटर पर इंट्री नहीं दी जाएगी। परीक्षा दो चरणों में होगी। प्रत्येक चरण में परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग होगी : गेट परीक्षा कुल 30 विषयों के लिए आयोजित होगी। 30 सब्जेक्ट्स में से 1 या 2 पेपर का चयन करने का ऑप्शन मिलता है। कुल 3 घंटे की परीक्षा होगी। कुल 100 मल्टीपल टाइप सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें 15 सवाल जनरल एप्टीट्यूड विषय और 85 सवाल उम्मीदवारों की ओर से चयनित विषय से संबंधित पूछे जाएंगे। हर गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी। आईआईटी गुवाहटी ने गेट एग्जाम की तैयारी के लिए पहले ही मॉक टेस्ट का लिंक एक्टिव कर दिया था। जो उम्मीदवार पहली बार इस एग्जाम में बैठने वाले हैं, वे मॉक टेस्ट के जरिए कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट के फॉर्मेट को समझ सकते हैं। गेट-2026


